फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police shows red signal in the Swaraj festival

सरकार को स्वराज पर्व में पुलिस का रेड सिग्नल

Tue, 11 Aug 2015 09:23 AM IST
Updated Tue, 11 Aug 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police shows  red signal in the Swaraj festival

दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। अबकी बार मामला दिल्ली सरकार के स्वराज पर्व आयोजन का है। कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग और भाषा अकादमी की तरफ से संयुक्त रूप से 14-16 अगस्त तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने शुरुआती दो दिन के लिए रेड सिग्नल दिखा दिया है।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और राष्ट्रपति भवन में एट होम कार्यक्रम के कारण कानून व्यवस्था का हवाला देकर नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त विजय सिंह ने 14-15 अगस्त के आयोजन को मना कर दिया है।
विज्ञापन


इस बाबत कला एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग को जिला पुलिस उपायुक्त ने पत्र लिखकर सूचित किया है। वहीं दिल्ली के कला एवं संस्कृति सचिव वीसी पांडेय ने पुलिस को फिर एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम टाला नहीं जा सकता है पर पेंच फंसा

Delhi Police shows  red signal in the Swaraj festival

पत्र में कहा है कि दिल्ली सरकार कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, इसकी सूचना दे दी गई है। कार्यक्रम टाला नहीं जा सकता।


कला एवं संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने पुलिस को सूचना दी थी कि कार्यक्रम का शुभारंभ 14 अगस्त को उपराज्यपाल नजीब जंग करेंगे।

वहीं 15 अगस्त की शाम साढ़े 6 बजे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली व देश की जनता की संबोधित करेंगे। इन दोनो दिन कार्यक्रम की मनाही को पुलिस के टांग अड़ाने से जोड़कर आम आदमी पार्टी की सरकार देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed