फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi police saves 150 lives by making green corridor from greater noida to vimhans hospital delhi for oxygen supply

विमहंस अस्पताल में 150 मरीजों की जान दाव पर लगी थी, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर

Tue, 27 Apr 2021 12:44 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 27 Apr 2021 12:44 AM IST
सार

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित नेहरू नगर के विमहंस अस्पताल में रविवार अचानक ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गई। अस्पताल में 150 कोविड मरीज हाईफ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अस्पताल का ऑक्सीजन टैंकर भी आने में समय लग रहा था।

विज्ञापन
Delhi police saves 150 lives by making green corridor from greater noida to vimhans hospital delhi for oxygen supply
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के लाजपत नगर स्थित नेहरू नगर के विमहंस अस्पताल में रविवार अचानक ऑक्सीजन खत्म होने की कगार पर पहुंच गई। अस्पताल में 150 कोविड मरीज हाईफ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। अस्पताल का ऑक्सीजन टैंकर भी आने में समय लग रहा था।

विज्ञापन


ऐसे समय में अस्पताल प्रशासन ने लाजपत नगर थाना पुलिस से मदद मांगी। पुलिस भी फौरन हरकत में आई। एक टीम को ऑक्सीजन लेने मायापुरी भेज दिया गया। वहां से तुरंत 56 सिलिंडर का इंतजाम कर अस्पताल पहुंचाए गए। इसके अलावा ऑक्सीजन टैंकर को भी नोएडा से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन पुलिस का धन्यवाद करते नहीं थक रहा।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8.00 बजे अस्पताल से उनको ऑक्सीजन के लिए मदद की कॉल मिली थी। अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि उनके पास कुछ ही देर की ऑक्सीजन बची है। उनका टैंकर भी सूरजकुंड, ग्रेटर नोएडा से आना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद एक टीम को मायापुरी भेजा गया। वहां से 56 सिलिंडर मंगाकर अस्पताल पहुंचाए गए। इसके बाद एक टीम ने टैंकर चालक से संपर्क किया। बाद में उसे नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास पिक कर लिया गया। वहां से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कुछ ही समय बाद टैंकर को अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों का कहना था कि यदि समय पर ऑक्सीजन नहीं पहुंचती तो शायद 150 मरीजों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।


इन अस्पतालों में भी पुलिस ने पहुंचाई ऑक्सीजन...
. बुराड़ी थाना पुलिस ने कपिल अस्पताल में सुबह और शाम दो बार पांच और 45 सिलिंडर ऑक्सीजन पहुंचाई। दोनों बार ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, यहां 45 मरीज भर्ती हैं।
. बुराड़ी के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी हो गई, सूचना मिलने पर बुराड़ी थाना पुलिस ने पूरी रात मेहनत कर 85 सिलिंडर ऑक्सीजन का इंतजाम करवाया।
. न्यू फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने एनएफसी के बंसल अस्पताल को होली फैमिली अस्पताल से ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम कराकर दिया, यहां 40 मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed