फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police s Special Cell arrested a sharp shooter who demanded extortion of five crores

Delhi: पांच करोड़ की रंगदारी में 25 हजार रुपये का इनामी शूटर गिरफ्तार, जठेड़ी-लॉरेंस गैंग के लिए करता था काम

Sat, 22 Oct 2022 08:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 22 Oct 2022 08:41 AM IST
सार

पकड़ा गया आरोपी शार्प शूटर सुनील उर्फ बंदा काला जठेडी-लॉरेंस गिरोह का शार्प शूटर है। आरोपी साथियों के साथ पाइपलाइन से तेल चुराने के अलावा तस्करी करता था।

विज्ञापन
Delhi Police s Special Cell arrested a sharp shooter who demanded extortion of five crores
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करोलबाग में व्यवसायी से मांगी गई पांच करोड़ की रंगदारी में वांछित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी शार्प शूटर सुनील उर्फ बंदा काला जठेडी-लॉरेंस गिरोह का शार्प शूटर है। आरोपी साथियों के साथ पाइपलाइन से तेल चुराने के अलावा तस्करी करता था। ये वर्ष 2018 में डाबड़ी इलाके में हुई 47 लाख रुपये की लूट में वांछित था। इस मामले में कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। झज्जर में भी हत्या के मामले में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इसके कब्जे से .32 बोर की सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी शार्पशूटर के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार करोलबाग के व्यवसायी से पांच करोड़ की रंगदारी मामले के मामले में काला जठेड़ी-लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बरार गिरोह के शूटर राकेश उर्फ राका को छह अक्तूबर, 22 को गिरफ्तार किया गया था। राकेश ने बताया कि गिरोह का शार्पशूटर सुनील उर्फ बंदा उसकी वित्तीय सहायता करता हैं और रंगदारी मांगने के मामले में वांछित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी संजय दत्त व जय प्रकाश की देखरेख में इंस्पेक्टर महेंद्र व सोमिल शर्मा की टीम ने गांव चिरासमी, सोनीपत हरियाणा निवासी शार्पशूटर सुनील (40) को बुराड़ी से 17 अक्तूबर को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह साथी से मिलने यहां आया था।

विज्ञापन

ये शुरूआत में नेहरा गांव के इंदर, दिनेश व दीपक के साथ मिलकर जल्द पैसा कमाने के लिए आपराधिक वारदातें करना शुरू किया। इसने वर्ष 2005 में साथियों के साथ नेरला स्थित पेट्रोल पंप से पांच लाख रुपये लूटे थे। इसके बाद वर्ष 2005 में ही पानीपत में बैंक लूटी। जब ये लूटपाट करने के बाद वापस जा रहे थे तो गन्नौर के पास पुलिस ने इनको घेर लिया। इसके साथी दीपक व दिनेश गिरफ्तार हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed