फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police reveals in 2018 each day more than 5 women assaulted by relatives

दिल्लीः रोज 5 से ज्यादा महिलाओं से होता है दुष्कर्म, सबसे ज्यादा अपने ही बने अस्मत के दुश्मन

Thu, 10 Jan 2019 01:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 10 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
delhi police reveals in 2018 each day more than 5 women assaulted by relatives
अमूल्य पटनायक - फोटो : अमर उजाला

देश की राजधानी में रोज पांच से ज्यादा महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं। उनके अपने ही अस्मत के दुश्मन बने हुए हैं। वर्ष 2018 में सामने आए मामलों में केवल ढाई फीसदी वारदात में अनजान लोग शामिल थे। हालांकि यह आंकड़ा पिछले सालों में ज्यादा रहा था।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजधानी में इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में दुष्कर्म की घटनाओं में कमी आई है। कमी महज चंद मामलों की है। वर्ष 2016 में जहां दुष्कर्म के 2065 मामले दर्ज किए गए, वहीं वर्ष 2017 में 2059 मामले सामने आए। जबकि वर्ष 2018 में 2043 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन


दुष्कर्म की इन घटनाओं में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिलाओं और बच्चियों की अस्मत लूटने में उनके जानकार व करीबी ही सबसे आगे रहे। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, दुष्कर्म के 888 मामलों में पीड़ितों के दोस्त व पारिवारिक मित्र शामिल रहे। जबकि 332 पड़ोसी, 246 रिश्तेदार, 59 मालिक व सहकर्मी, 467 अन्य पहचान के लोग हैं। 51 ऐसे मामले सामने आए, जिसमें अनजानों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक चौंकाने वाली बात यह है कि इस साल अनजान लोगों के दुष्कर्म करने की घटनाओं में भी काफी कमी आई है। वर्ष 2016 में जहां 3.57 फीसदी लोग इन वारदातों में शामिल रहे, वहीं 2017 में यह 3.36 फीसदी तथा इस वर्ष महज 2.5 फीसदी ही ऐसे अनजान लोग थे, जिन्होंने महिलाओं व बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं, राजधानी में महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं में पिछले साल की तुलना में 3.05 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल छेड़छाड़ की 3275 घटनाएं हुई, वहीं इस वर्ष 3175 मामले दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed