{"_id":"5c78b6eebdec224dce167bf0","slug":"delhi-police-recruitment-b-tech-mba-m-tech-passed-appoint-delhi-police-constable-post","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीटेक और एमबीए कर बने दिल्ली पुलिस में सिपाही, 2803 पदों के लिए निकली थीं भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक और एमबीए कर बने दिल्ली पुलिस में सिपाही, 2803 पदों के लिए निकली थीं भर्तियां
Fri, 01 Mar 2019 10:07 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में दीक्षांत परेड समारोह
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के झड़ौदा कलां स्थित पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में गुरुवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन हुआ। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक भी मौजूद रहे। अन्य वर्षों की तरह इस साल भी दिल्ली पुलिस में बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा प्राप्त किए युवकों की भर्ती हुई है।
सिपाही के 2803 पदों में 51 बीटेक, चार एमबीए, तीन एमटेक, 116 एमए किए हुए हैं। इसी तरह हवलदार के 37 पदों पर भी ज्यादातर उच्च शिक्षा प्राप्त युवकों की भर्ती हुई है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि अनिल बैजल ने प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया। एसआई रितु दांगी, हवलदार विनय कुमार, महिला सिपाही शिवानी और सिपाही राजेश को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने कहा कि पुलिस सेवा के दौरान कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन के अतिरिक्त आतंकवाद पर काबू पाने के लिए पुलिस कर्मियों को विशेष ध्यान देना होगा। महिला, बच्चों एवं कमजोर वर्गो की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।

Trending Videos
एसआई बनने वालों में 77 महिलाएं
दीक्षांत परेड के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से भर्ती हुए 176 एसआई में 77 महिलाएं हैं, उन्होंने परेड में हिस्सा लिया। इनमें 67 बीटेक शामिल हैं। वहीं 37 हवलदार और 2803 सिपाहियों ने परेड में हिस्सा लिया।
जवानों ने अपने कर्तव्य, निष्ठा और गोपनियता के प्रति शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बताया कि दिल्ली पुलिस में लगातार उच्च शिक्षा प्राप्त जवानों की भर्ती हो रही है, इससे पुलिस की कार्य क्षमता पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।