{"_id":"5bbcd4aa867a55283926c65c","slug":"delhi-police-raid-on-illegal-weapon-making-factory-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर मेरठ में छापा मारकर अवैध हथियार बनाने वाली एक फैक्टरी का पर्दाफाश किया। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कुल 84 पिस्टल व भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियारों के पुर्जे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान सैदुल्लाह (37), नसीम (25), साबिर (32), इंतियाज उर्फ मोंटू (29), मोहम्मद उबैद (33) के रूप में हुई। सभी आरोपी बिहार के मुंगेर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त संजीव यादव ने बताया कि सोमवार रात एक गुप्त सूचना पर सिंधु बार्डर के पास टिकरी रेड लाइट पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 12.40 बजे सिल्वर कलर की वर्ना कार में सवार आरोपी पुलिस की टीम को देखकर भागने लगे। इसी दौरान कार चला रहे सैदुल्लाह ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली चलाकर कार सवार सैदुल्लाह व नसीम को काबू कर लिया गया। छानबीन में पता चला कि कार चोरी की है। चालक की सीट के नीचे से 11 पिस्टल और डिक्की में कैविटी बनाकर रखी गई 52 पिस्टल बरामद किए गए। सैदुल्लाह के पास से एक पिस्टल व चार कारतूस मिले। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने मेरठ के लिसाड़ी गेट के लखीपुरा में फुरकान नामक शख्स के घर बेसमेंट में हथियारों की फैक्टरी लगाई हुई है।
विज्ञापन
देर रात ही पुलिस ने छापा मारकर वहां से बाकी तीनों आरोपियों को दबोच लिया। हथियार बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली मशीन, भारी मात्रा में अर्द्धनिर्मित हथियार, 20 पिस्टल व अन्य सामान बरामद किए। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सैदुल्लाह गिरोह का सरगना है। उसने पश्चिम उत्तर-प्रदेश के फुरकान के साथ मिलकर मेरठ में हथियारों की फैक्टरी लगाई। पिस्टल बनाने वाले कारीगरों को वह मुंगेर से लेकर आया। यहां हथियार बनने के बाद दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्यों में भेज दिए जाते थे।