{"_id":"5f3b559f8ebc3e3caa5feb85","slug":"delhi-police-pcr-deployed-inspector-sanjay-sharma-died-of-covid-19-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा की कोरोना संक्रमण से मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा की कोरोना संक्रमण से मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Tue, 18 Aug 2020 10:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजय शर्मा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 का कहर कोरोना योद्धाओं पर अब भी जारी है। मंगलवार को इसने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर की जान ले ली। दरअसल दिल्ली पुलिस के पीसीआर में कार्यरत इंस्पेक्टर संजय शर्मा का आज सुबह 7.45 बजे निधन हो गया।
विज्ञापन
वह 1997 बैच के इंस्पेक्टर थे। पिछले कुछ दिनों से इंस्पेक्टर संजय शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित थे। इंस्पेक्टर संजय शर्मा को चार दिन पहले बुखार आया था, जिसके बाद उन्हें वसंत कुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल शाम को वह वेंटिलेटर पर चले गए थे और आज सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जानकारी के अनुसार उन्हें कोरोना का संक्रमण ड्यूटी पर तैनाती के दौरान ही लगा था। इसके बाद से ही उनका इलाज करवाया जा रहा था।
विज्ञापन
भारी कोताही बरतने की बात आ रही सामने
इंस्पेक्टर संजय शर्मा के इलाज में भारी कोताही बरतने की बात सामने आ रही है। इनका इलाज कैशलेस नहीं हुआ था तो इनके बैचमेट इंस्पेक्टर पैसे इकट्ठे कर रहे थे। रात को 80,000 रुपये जमा कराने की बात सामने आई थी। इनके बैचमेट्स ने काफी पैसा इकट्ठा कर लिया था लेकिन आज सुबह इनकी मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के दूसरे 'इंस्पेक्टर' की मौत
दिल्ली पुलिस में कोरोना से यह दूसरे इंस्पेक्टर की मौत है। इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संजीव कुमार की कोरोना से मौत हो चुकी है। बात अगर इंस्पेक्टर पद पर तैनात अधिकारी के बजाय पुलिसकर्मियों की करें तो यह आंकड़ा बड़ा है।
पत्नी और बेटा भी हैं कोरोना पॉजिटिव
संजय शर्मा के घर में उनकी पत्नी और उनका बेटा भी कोरोना पॉजिटिव हैं। हालांकि ये दोनों होम क्वारंटीन हैं। यही वजह थी कि बीते कुछ दिनों से कोई घर से बाहर निकल नहीं रहा था।