फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police patrols Jal Board's water pipeline for security

दिल्ली जल संकट: पुलिस ने जल बोर्ड की पानी की पाइप लाइन की सुरक्षा के लिए की गश्त, आतिशी ने किया था यह अनुरोध

Tue, 18 Jun 2024 02:04 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 18 Jun 2024 02:04 AM IST
सार

आतिशी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह अगले 15 दिनों के लिए प्रमुख पाइप लाइन की सुरक्षा और गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर रही हैं, ताकि शरारती तत्वों या गलत मंशा वाले लोगों को पानी की पाइप लाइन से छेड़छाड़ करने से रोका जा सके, जो अब दिल्ली की जीवनरेखा बन गई हैं।

विज्ञापन
Delhi Police patrols Jal Board's water pipeline for security
आतिशी - फोटो : x/@AtishiAAP

विस्तार

राजधानी में जल संकट के बीच दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार को दक्षिण पूर्वी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन क्षेत्र में दिल्ली जल बोर्ड की पाइप लाइन का निरीक्षण किया। यह कार्य जल मंत्री आतिशी की ओर से शहर के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को पत्र लिखकर पानी की पाइप लाइन की चोरी और क्षति से सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात करने का अनुरोध करने के बाद किया गया।

विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन थाने के एसआई एमएल मीना ने बताया कि असल में जल बोर्ड की पानी की पाइपलाइन की यहां उचित निगरानी की जाती है। वह जल बोर्ड की पानी की पाइपलाइन पर उचित निगरानी रखते हैं कि उसमें कोई रिसाव न हो, कोई खराबी न हो। इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर इलाके में जल बोर्ड की पाइप लाइन का निरीक्षण किया और कहा कि वहां कोई रिसाव नहीं है।
विज्ञापन


आतिशी ने लिखा था पत्र
आतिशी ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखे अपने पत्र में कहा कि वह अगले 15 दिनों के लिए प्रमुख पाइप लाइन की सुरक्षा और गश्त के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर रही हैं, ताकि शरारती तत्वों या गलत मंशा वाले लोगों को पानी की पाइप लाइन से छेड़छाड़ करने से रोका जा सके, जो अब दिल्ली की जीवनरेखा बन गई हैं। इस समय, कोई भी गड़बड़ी और तोड़फोड़ दिल्ली के लोगों के सामने पहले से ही मौजूद पानी की कमी को और बढ़ा देगी। पत्र में आगे लिखा गया कि डीजेबी के पास मुख्य जल वितरण नेटवर्क के लिए गश्ती दल हैं, जो कच्चे पानी को जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) तक ले जाते हैं। इसके बाद डब्ल्यूटीपी से शहर के विभिन्न हिस्सों में मुख्य भूमिगत जलाशयों तक ले जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने इस काम में सहायता के लिए एडीएम की देखरेख में टीमें तैनात की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed