फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police made video of markaz through drone

ड्रोन से बनाए वीडियो से उठा मरकज के अंदर के हालात से पर्दा, सामने आईं चौंकाने वाली गतिविधियां

Sat, 11 Apr 2020 10:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 11 Apr 2020 10:01 PM IST
सार

- डब्ल्यूएचओ की टीम के कहने के बावजूद नहीं माने संचालक
- दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की तफ्तीश में यह बात सामने आई है

विज्ञापन
Delhi Police made video of markaz through drone
निजामुद्दीन मरकज - फोटो : जी पाल

विस्तार

निजामुद्दीन थाना पुलिस चतुराई नहीं दिखाती तो शायद तब्लीगी जमात के मरकज के भीतर चल रही कोरोना को न्यौता देने वाली गतिविधियां सामने नहीं आ पातीं। मरकज के अंदर पुलिस को जाने नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में निजामुद्दीन थाने की पुलिस ने 26 मार्च को ड्रोन के जरिए मरकज की अंदर का वीडियो बनाया। इस वीडियो से महामारी को रोकने के लिए उठाए गए सरकारी कदमों की अवहेलना वाली गतिविधियां साफ सामने आ गईं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की तफ्तीश में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 21 मार्च से ही मरकज के मौलानाओं से कोरोना रोकने के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी मांगी जा रही थी। 24 मार्च को निजामुद्दीन थानाध्यक्ष मुकेश वालिया की तरफ से नोटिस दिया गया था। डब्ल्यूएचओ की टीम 25 मार्च को मरकज आई और वहां मौजूद लोगों से सामाजिक दूरी बनाने के लिए कहा था। मरकज संचालकों ने इसकी अनदेखी कर दी। 
विज्ञापन


अगले दिन ड्रोन से वीडियो बनाया गया। इससे पता लग रहा है कि जमाती एक-दूसरे से सटकर बैठे हुए थे। 29 मार्च को यहां प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आना शुरू कर दिया था। इसके बाद लोगों को निकालना शुरू किया गया। 28 मार्च को एसीपी लाजपत नगर की तरफ से जो नोटिस दिया गया था, उसमें स्पष्ट कहा गया था कि किसी जमाती की तबीयत खराब हो, खांसी या जुकाम हो तो उसके बारे में तुरंत स्वास्थ्य विभाग को बताया जाए, मगर मरकज प्रशासन ने इस दिशा में भी कोई कदम नहीं उठाया। अपराध शाखा ने निजामुद्दीन थानाध्यक्ष व एसीपी लाजपत नगर द्वारा भेजे गए नोटिसों की कॉपी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमाती की मौत के बाद मची अफरा-तफरी
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मरकज के पदाधिकारियों ने महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों को गंभीरता से नहीं लिया। 30 मार्च को आरएमएल में तमिलनाडु के एक जमाती की कोरोना से मौत के बाद उनमें अफरा-तफरी मच गई। इस व्यक्ति को 28 मार्च को ही अस्पताल भेजा गया था। इसके बाद मौलानाओं ने मरकज से जाना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed