आतंकी हमले का खतरा, 'रेडी टू मूव' पोजिशन में पुलिस अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आतंकियों की मौजूदगी और 26 जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवान रेडी टू मूव पॉजीशन में रहने लगे हैं। हर जिले और प्रत्येक थाने में 24 घंटे सातों दिन रिजर्व फोर्स रखी जा रही है।
कोई भी आपात स्थिति पैदा होने पर ये रिजर्व फोर्स के जवान समय गवाए तुरंत मूव करेंगे। रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आतंकी हमलों के इनपुट्स के बीच 26 जनवरी की तैयारियों को लेकर जिलों में जाकर ब्रीफ कर रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
साउथ-ईस्टर्न रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त आरएस कृष्णनईया ने शनिवार को दक्षिण जिले में जाकर करीब पांच घंटे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दक्षिण जिले के हर पुलिस जवान को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है।
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के इनपुट्स के बीच 26 जनवरी की सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस कोई कमी नहीं रखना चहाती है।
इन जगहों पर रखी जा रही एमरजेंसी पुलिस फोर्स
हर जिला डीसीपी कार्यालय के अलावा सभी थाने में 24 घंटे सातों दिन रिजर्व फोर्स रखी जा रही है। ये रिजर्व फोर्स जिला डीसीपी की रिजर्व बटालियन से अलग है। इन रिजर्व फोर्स में ज्यादातर कमांडो हैं और ये आधुनिक हथियारों से लैस होते हैं।
रिजर्व फोर्स में दिन में अलग पुलिस जवान होते हैं और रात में अलग होते हैं। दिल्ली पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात में थानाध्यक्ष ये भी चैक करते हैं कि ये रिजर्व फोर्स के जवान कितने अलर्ट रहते हैं।
चेकिंग केलिए थानाध्यक्ष हर रात को एक से दो एमरजेंसी कॉल देते हैं और ये चैक करते हैं कि उनकी टीम कितनी तैयार है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस जगह-जगह पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही है।
पिकेट लगाकर चेकिंग के पुलिस मुख्यालय से विशेष आदेश दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों को भी आदेश दिए गए हैं कि वह दिन व रात में थानों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।