फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police gave clean cheat to mani shankar Aiyar in Indecent remarks against pm modi

दिल्ली पुलिस की मणिशंकर को क्लीन चिट, कहा अभद्र टिप्पणी से नहीं बनता देशद्रोह का मामला

Fri, 20 Sep 2019 03:38 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 20 Sep 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
delhi police gave clean cheat to mani shankar Aiyar in Indecent remarks against pm modi
मणि शंकर अय्यर - फोटो : फाइल फोटो

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने से देशद्रोह का मामला नहीं बनता है। दिल्ली पुलिस ने यह बात कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को क्लीन चिट देते हुए कही। दिल्ली पुलिस ने अय्यर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत खारिज करने की मांग अदालत से की है।

विज्ञापन


नेता व वकील अजय अग्रवाल ने अय्यर के खिलाफ शिकायत देकर उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की थी। शिकायत पर अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


साकेत जिला अदालत की महानगर दंडाधिकारी वसुंधरा आजाद के समक्ष दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) पेश कर कहा कि बेशक अय्यर ने प्रोटोकोल तोड़ते हुए पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों की मेहमाननवाजी की लेकिन इससे देशद्रोह या आपराधिक मामला नहीं बनता। दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश के खिलाफ साजिश की बात लेकर शिकायतकर्ता की सोच है और इसका कोई साक्ष्य सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में अधिवक्ता अग्रवाल ने 2017 में शिकायत दायर कर अय्यर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने व एनआईए तथा दिल्ली पुलिस से जांच कराने का निर्देश देने की मांग की थी।

इसमें कहा गया था कि अय्यर ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और पाकिस्तानी अधिकारियों को दावत दी। यह कार्य देश की सुरक्षा के लिए खतरा था। अय्यर के घर पर आयोजित बैठक में पाक उच्चायुक्त व पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ने हिस्सा लिया था।

कोर्ट ने अग्रवाल से आरोपों की पुष्टि के लिए दस्तावेज देने के लिए कहा था। शिकायतकर्ता का दावा था कि अय्यर के घर पर छह दिसंबर, 2017 को आयोजित बैठक में पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इस बैठक में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह तथा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक के बारे में विदेश मंत्रालय व गृह मंत्रालय को भी सूचना नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed