{"_id":"6aeab8a0acba14cab9041d52","slug":"delhi-police-files-fir-against-prashant-bhushan-over-fake-russian-foreign-minister-video-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: प्रशांत भूषण मुश्किल में फंसे, रूसी विदेश मंत्री के फर्जी वीडियो को लेकर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: प्रशांत भूषण मुश्किल में फंसे, रूसी विदेश मंत्री के फर्जी वीडियो को लेकर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Wed, 04 Nov 2026 10:16 AM IST
Vijay Singh Pundir
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 04 Nov 2026 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत भूषण
- फोटो : एएनआई (फाइल)
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसके साथ डिजिटल रूप से छेड़छाड़ की गई थी। इस वीडियो में कथित तौर पर भारत के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही गई थीं।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला 3 नवंबर को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान सामने आया। पुलिस ने बताया कि एक सोशल मीडिया हैंडल ने दावा किया था कि प्रशांत भूषण के एक्स हैंडल से रूस के विदेश मंत्री का भारत विरोधी कथित डॉक्टर्ड वीडियो शेयर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, इस वीडियो में भ्रामक और भड़काऊ बातें थीं, जिनसे अफवाहें फैल सकती थीं, किसी की छवि खराब हो सकती थी और कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन