फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police filed status report in delhi high court in nizamuddin markaz case chargesheet may be file in this case in saket court today

दिल्लीः निजामुद्दीन मरकज मामले में 83 विदेशियों के खिलाफ 20 चार्जशीट दाखिल

Tue, 26 May 2020 03:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 May 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
delhi police filed status report in delhi high court in nizamuddin markaz case chargesheet may be file in this case in saket court today
साकेत कोर्ट में पुलिस ने दायर की निजामुद्दीन मरकज मामले में चार्जशीट - फोटो : एएनआई

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को निजामुद्दीन मरकज में आयोजित हुए तब्लीगी जमात में शामिल हुए 83 विदेशियों के खिलाफ साकेत कोर्ट में 20 चार्जशीट दाखिल की हैं। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 12 जून की तारीख तय की है। बता दें कि पुलिस ने सभी विदेशी जमातियों से पूछताछ पूरी कर ली है। इसके साथ ही विदेशी जमातियों के एकांतवास का समय भी पूरा हो गया है।

विज्ञापन

 

आज ही हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट भी दाखिल
वहीं दूसरी ओर आज दिल्ली पुलिस ने निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में भी स्टेटस रिपोर्ट पेश की है। इस स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद साद और अन्य लोगों ने एक बंद जगह पर हजारों लोगों को इकट्ठा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इस दौरान दिल्ली में किसी भी तरह का जमावड़ा करना मना था। ऐसे में यहां पर सामाजिक दूरी और अन्य नियमों का पालन भी नहीं किया गया।

916 विदेशी जमातियों से की पूछताछ
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज में आए सभी 916 विदेशी जमातियों से पूछताछ पूरी हो गई है। कई विदेशियों ने पूछताछ में बताया है कि वह मौलाना मोहम्मद साद के कहने पर 20 मार्च के बाद मरकज में रुके थे। दिल्ली पुलिस ने सभी विदेशी जमातियों को 41 सीआरपीसी का नोटिस दे रखा है।

विदेशी जमातियों की याचिका पर भी हुई सुनवाई 

हाईकोर्ट में मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्होंने निजामुद्दीन मरकज मामले में  किसी भी जमाती को गिरफ्तार नहीं किया है।

कोर्ट ने 20 विदेशी जमातियों द्वारा लगाई गई याचिका पर दिल्ली पुलिस और आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा था। याचिका में 916 विदेशी जमातियों को क्वारंटीन से रिहा करने की मांग की गई है। बता दें कि 916 विदेशी जमाती कोरोना की जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद भी वे 30 मार्च से क्वारंटीन में हैं। 

दिल्ली सरकार के अधिवक्ता राहुल मेहरा और चेतंय गोसेन ने कहा कि मामले में लगातार जांच की जा रही है। पुलिस मामले में एक हफ्ते के अंदर चार्जशीट में दाखिल करने वाली है । 


जमातियों के अधिवक्ता रेबेका जॉन और आशिमा मंडल ने कहा कि सभी विदेशी जमाती जिनकी कोरोना जांच निगेटिव आई है, उन्हें क्वारंटीन केंद्र से निकाल कर कहीं और ठहराना चाहिए।  उन्होंने कहा कि वे वैकल्पिक आवास के लिए विकल्प प्रस्तुत करेंगे और वैकल्पिक आवास की लागत और व्यय समुदाय द्वारा वहन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed