फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police caught woman who was going to sell newborn from airport

शिकंजा: नवजात को बेचने जा रही महिला एयरपोर्ट से पकड़ी, आरोपी ने मासूम की मां पर ही लगाया ये आरोप

Mon, 24 Apr 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Apr 2023 08:13 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नवजात को बेचने जा रही महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी महिला ने बच्ची की मां पर ही उसे बेचने का आरोप मढ़ दिया। हालांकि बच्ची की मां ने उसके आरोप का खंडन किया है 

विज्ञापन
Delhi Police caught woman who was going to sell newborn from airport
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवजात बच्ची को बेचने के लिए हैदराबाद ले जा रही एक महिला को पुलिस ने इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन


शुरुआती पूछताछ में आरोपी महिला ने बच्ची की मां पर ही उसे बेचने का आरोप मढ़ दिया। हालांकि बच्ची की मां ने उसके आरोप का खंडन किया है और महिला पर बच्ची को चुराने का आरोप लगाया है। अब पुलिस इस प्रकरण में उस महिला की तलाश में जुट गई है, जिसने बच्ची को बेचने जा रही महिला के बारे में पुलिस को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को 21 अप्रैल को सूचना मिली कि एक महिला नवजात बच्ची को बेचने के लिए हैदराबाद जा रही है। पुलिस ने टर्मिनल तीन से एक महिला को पकड़ा। उसके पास तीन-चार दिन की एक बच्ची थी। पुलिस महिला और बच्ची को लेकर थाने पहुंची और महिला से पूछताछ शुरू की। महिला इधर उधर की बात करने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि सागरपुर में रहने वाली बच्ची की मां ने ही उसे बच्ची को हैदराबाद में बेचने के लिए दिया था। वह हवाई जहाज से हैदराबाद जा रही थी। महिला के इस खुलासे के बाद पुलिस बच्ची की मां के पास पहुंची और महिला के आरोप के बारे में पूछताछ की। बच्ची की मां ने महिला के आरोप का खंडन किया और महिला पर उसकी बेटी को चुराने का आरोप लगाया। 
 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस अब तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस अब उस महिला की तलाश में जुटी है, जिसने महिला को बच्ची को बेचने के इरादे से ले जाने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला है कि सूचना देने वाली महिला का मोबाइल फोन बंद है और वह गायब है। पुलिस का कहना है कि उस महिला के सामने आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed