{"_id":"623f4107de2a567ddf27db04","slug":"delhi-police-caught-accused-who-came-to-delhi-and-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी का लुटेरा: तमिलनाडु से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देता था आरोपी, बड़ा हाथ मारने के बाद भाग जाता था गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी का लुटेरा: तमिलनाडु से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देता था आरोपी, बड़ा हाथ मारने के बाद भाग जाता था गांव
Sat, 26 Mar 2022 10:13 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:13 PM IST
सार
उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट थाना पुलिस ने तमिलनाडु के एक चोर को गिरफ्तार किया है, जो राजधानी में चोरी की सात वारदातों को अंजाम दे चुका है। आरोपी ट्रेन से दिल्ली आकर वारदात को अंजाम देने के बाद वापस अपने गांव फरार हो जाता था।
विज्ञापन
चोर को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के उत्तरी जिला में लाहौरी गेट थाना पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो तमिलनाडु से दिल्ली आकर वारदातों को अंजाम देता था। बड़ा हाथ मारने के बाद आरोपी वापस अपने गांव भाग जाता था। पकड़े गए आरोपी की पहचान तमिलनाडु निवासी टी-सारथ कुमार (28) के रूप में हुई।
विज्ञापन
आरोपी के पास से एक चाकू बरामद हुआ है। पिछले काफी समय से सारथ कुमार वारदातों को अंजाम दे रहा था। दिल्ली के कनाट प्लेस, दरियागंज और कमला मार्केट थाने में पहले से इसके खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया कि 23 मार्च को लाहौरी गेट थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि तमिलनाडु का एक चोर क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना के बाद फौरन टीम ने छानबीन शुरू कर दी। शाम करीब 7.30 बजे टीम को सूचना मिली कि आरोपी नोवेल्टी सिनेमा के पास वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहा है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे दबोचने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस की टीम ने कुछ दूर पीछा कर आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उसके पास से एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि चाकू उसने दिल्ली के वसीम नामक युवक से खरीदा था। पुलिस वसीम की तलाश कर रही है। सारथ ने बताया कि वह ट्रेन से अक्सर दिल्ली आता है। वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए वह वापस कुछ दिनों के लिए अपने गांव भाग जाता है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।