{"_id":"632a77bc82dbc2144670ceae","slug":"delhi-police-busts-atm-thief-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश: कई राज्यों से लूटे थे 2.25 करोड़, दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोर गिरोह का पर्दाफाश: कई राज्यों से लूटे थे 2.25 करोड़, दिल्ली पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार
Wed, 21 Sep 2022 08:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:03 AM IST
सार
आरोपियों ने कुछ ही समय में अलग-अलग राज्यों में एटीएम लूट की 25 से अधिक वारदात को अंजाम देकर 2.25 करोड़ रुपये लूट लिए। गैंग का सरगना मुस्तकीम है। पुलिस को सरगना की तलाश थी। पिछले तीन साल से पुलिस मुस्तकीम की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई राज्यों के लिए सिरदर्द बन चुके एटीएम लूटने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव उठा, नूंह, हरियाणा निवासी मुस्तकीम (27), मोहम्मद हसीन (23) और गांव खानपुर घाटी, नूंह निवासी सम्मा खान (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
गैंग का सरगना मुस्तकीम है। आरोपियों ने कुछ ही समय में अलग-अलग राज्यों में एटीएम लूट की 25 से अधिक वारदात को अंजाम देकर 2.25 करोड़ रुपये लूट लिए। 33 मामलों में पुलिस को सरगना की तलाश थी। पिछले तीन साल से पुलिस मुस्तकीम की तलाश कर रही थी। आठ मामलों में अदालत ने मुस्तकीम को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, सात कारतूसों के अलावा एक वर्ना कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में लगातार एटीएम में चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही थीं। इसकी जांच करते हुए 17 सितंबर को एसीबी अत्तर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार, कर्मवीर सिंह व अन्यों की टीम को सूचना मिली कि एटीएम लूटने वाले बदमाश लाजवंती चौक, हरिनगर के पास अपने किसी साथी से मिलने आने वाले हैं।
विज्ञापन
सूचना के बाद दोपहर के समय पुलिस ने कार सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपियों ने भागने की कोशिश की। टीम ने उनको काबू किया। बदमाशों ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, असम, हरियाणा, राजस्थान और मिजोरम के एटीएम में सेंध लगा रहे थे। गैंग के सदस्य सुनसान जगह और बिना गार्ड वाले एटीएम पर पहुंचते थे। सबसे पहले एटीएम में लगे सीसीटीवी पर पेंट का स्प्रे कर उनको बंद कर देते थे। इसके बाद गैस कटर की मदद से कैश चोरी कर लेते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर वापस नूंह आ जाते थे।
इसी साल 31 जुलाई को मुस्तकीम के साथ मौजूद बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दी थी। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुस्तकीम के दो साथी शकील उर्फ वकील और आबिद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुस्तकीम वहां से फरार होने में कामयाब हो गया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितने एटीएम को निशाना बनाया है।