{"_id":"5d1fe66e8ebc3e3cce1c720b","slug":"delhi-police-arrested-two-robbers-while-going-to-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लूट करने जा रहा मैकेनिकल इंजीनियर और साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लूट करने जा रहा मैकेनिकल इंजीनियर और साथी गिरफ्तार
Sat, 06 Jul 2019 05:38 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दो लूटेरों को पकड़ा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने लूटपाट करने जा रहे मैकेनिकल इंजीनियर और उसके साथी को गिरफ्तार कर दो पिस्टल, दो कारतूस और मिर्च पाउडर बरामद किया है। जांच में पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं और लत पूरी करने के लिए वारदात करने जा रहे थे।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े लुटेरे मूलत: मंडी हिमाचल प्रदेश निवासी सिद्धार्थ ठाकुर और लक्ष्य कुमार हैं। सिद्धार्थ ने हमीरपुर के पॉलिटेक्निक से मैकेनिकल इंजीनियरिंग का कोर्स किया था। लक्ष्य शिमला के सरकारी कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा है। 4 जुलाई को मोहन गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश गांधी चौक पर मनी एक्सचेंजर से लूटपाट करने आने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जाल बिछाया और दो युवकों को रोककर तलाशी ली। उनकी जेब से पिस्टल और मिर्च पाउडर मिला। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे नशे के आदी हैं। दिलशाद गार्डन में रहने वाला उनका दोस्त सचिन उन्हें ड्रग मुहैया कराता है। उनके पास ड्रग के लिए रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
उसके दोस्त ने बताया था कि दिलशाद गार्डन का रहने वाला एक शख्स पेमेंट करने स्कूटी से गांधी चौक मोहन गार्डन जाएगा। उसके पास दो से तीन लाख रुपये होंगे। दोनों उसे लूटने के इरादे से इलाके में पहुंचे थे। पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर सचिन की तलाश कर रही है।