{"_id":"5da76c0c8ebc3e0148604cd6","slug":"delhi-police-arrested-two-man-in-metropolitan-magistrate-phone-snatching-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से मोबाइल झपटने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से मोबाइल झपटने वाले दोनों युवक गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त
Thu, 17 Oct 2019 12:44 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Oct 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों चोर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरी दिल्ली के रूप नगर इलाके से मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट से मोबाइल झपटने वाले दोनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मोबाइल खरीदने वाले दो रिसीवरों को भी दबोच लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करण उर्फ राजू (20), रहीम उर्फ राजू (19), फोन रिसीवर दुर्गा प्रसाद उर्फ पट्टू (26) और मुजम्मिल अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के पास से मजिस्ट्रेट का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल चोरी की स्कूटी और आठ हजार रुपये बरामद किए हैं। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि कमल नगर इलाके में रहने वाले मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विप्लव डबास सोमवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनका आईफोन झपट लिया।
विज्ञापन
रूप नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फोन संगम पार्क इलाके में जाकर बंद हुआ है। दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम जिले स्थित संगम पार्क चौकी की पुलिस ने भी मामले की छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
सीसीटीवी और मुखबिरों से मिली सूचना के बाद आरोपियों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने बुधवार को एक सूचना के बाद दोपहर के समय करण और रहीम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि इन लोगों ने मजिस्ट्रेट का फोन वजीराबाद में रहने वाले युवक दुर्गा प्रसाद को बेच दिया।
पुलिस ने दुर्गा प्रसाद को दबोचा तो उसने बताया कि उसने भी मोबाइल आगे वजीराबाद निवासी मुजम्मिल को दस हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने मुजम्मिल को गिरफ्तार कर उसके पास से झपटा हुआ मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।