{"_id":"62a52ea92e940b093d4a7bc4","slug":"delhi-police-arrested-three-miscreants-who-robbed-the-shopkeepers-by-threatening-to-shoot-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट, पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
Sun, 12 Jun 2022 06:39 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 12 Jun 2022 06:39 AM IST
सार
कापसहेड़ा इलाके में दो दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पुलिस ने लूट की रकम और पिस्टल भी बरामद की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कापसहेड़ा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने दो दुकानदारों को गोली मारने की धमकी देकर गल्ले से नकदी लूटकर फरार हो गए। एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक से भागने के दौरान यातायात पुलिस ने चालान के लिए उनको रोक लिया। इस दौरान दो बदमाश वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में फरार हुए दो बदमाश को पालम थाना पुलिस ने दबोच लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी दी। गिरफ्तार तीनों बदमाश नूंह, मेवात के रहने वाले हैं। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने तीन पिस्टल, नकदी और चोरी की बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है। कापसहेड़ा निवासी मनीष कुमार की फोटोकॉपी और मनी एक्सचेंज की दुकान है। शुक्रवार शाम उसकी दुकान पर तीन युवक आए और आधार कार्ड से पैसे निकालने की बात कही। मनीष के मना करते ही बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर गल्ले में 25 हजार रुपये निकाल लिया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि बदमाश वहां से बिजवासन की एक परचून की दुकान पर पहुंचे। इरेंद्र अपने घर में ही परचून की दुकान चलाता है। बदमाशों ने दुकान पर बैठे उसके साले को गोली मारने की धमकी दी और गल्ले में रखे 4 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। तीनों बदमाश बाइक से द्वारका की ओर भागे।
द्वारका सेक्टर 10 के पास यातायात पुलिस ने जांच के लिए उन्हें रोका। दो आरोपी वहां से भाग गए। शक होने पर यातायात पुलिसकर्मियों ने एक को दबोच कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से पिस्टल और 67 सौ रुपये मिले। पूछताछ में उसने बताया कि तीनों कापसहेड़ा से लूटपाट कर भागे हैं। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नूंह मेवात निवासी मोहम्मद वकील जबकि फरार बदमाशों की पहचान वसीम और तंजीर के रूप में हुई। वहां से भागे बदमाश पालम पहुंचे जहां उनपर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों की नजर पड़ी। पुलिसकर्मियों को देखकर बदमाश अपना रास्ता बदलकर भागने लगे। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने पीछा कर दबोच लिया। दोनों बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर पिस्टल तान दिया। लेकिन गोली चलाने से पहले ही पुलिसकर्मियों ने दबोच लिया। इनके पास से दो पिस्टल और रकम मिली।