{"_id":"64546e12a152afd71f008e75","slug":"delhi-police-arrested-the-accused-of-cheating-from-mathura-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"DelhI: मथुरा में बैठे नाबालिग ने की देशभर में की लाखों की ठगी, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DelhI: मथुरा में बैठे नाबालिग ने की देशभर में की लाखों की ठगी, ऐसे बनाता था लोगों को शिकार
Fri, 05 May 2023 08:16 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 May 2023 08:16 AM IST
सार
आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप से पीड़ितों की प्रोफाइल फोटो चुरा लेता था। इसके बाद फोटो के आधार पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पीड़ित के रिश्तेदारों और परिजनों से बीमार होने की बात कहकर रुपये मांगता था।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने देशभर के कई लोगों से ठगी के आरोप में 15 साल के नाबालिग को मथुरा के एक गांव से दबोचा है। आरोपी फेसबुक और व्हाट्सएप से पीड़ितों की प्रोफाइल फोटो चुरा लेता था।
विज्ञापन
इसके बाद फोटो के आधार पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पीड़ित के रिश्तेदारों और परिजनों से बीमार होने की बात कहकर रुपये मांगता था। परिजनों को लगता था कि करीबी मुसीबत में है, इसलिए वे ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर देते थे। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल दो मोबाइल व दो सिमकार्ड बरामद किए हैं। खातों की पड़ताल से पता चला है कि आरोपी ने कुछ दिनों में देशभर के लोगों से आठ लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 22 अप्रैल को कृष्णा नगर निवासी नितिन कुमार मित्तल ने ठगी की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी थी। 22 अप्रैल को किसी ने व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद रिश्तेदारों से नितिन बनकर रुपये मांगने लगा। आरोपी ने कहा कि नितिन बीमार हो गया है। ऐसे में रुपयों की सख्त जरूरत है। दो दिन में रुपये लौटा भी देगा। व्हाट्सएप पर मैसेज मिलने पर एक रिश्तेदार ने आरोपी के बताए खाते में 80 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। थाना प्रभारी विकास, इंस्पेक्टर अवधेश व अश्विनी कुमार व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी की सीडीआर और बैंक खातों की पड़ताल की। इसके बाद आरोपी को गांव मंडोरा, मथुरा से दबोच लिया।
विज्ञापन
ऐसे करता था ठगी
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह फेसबुक से पीड़ितों की जी-मेल आईडी लेता था। फेसबुक पर ज्यादातर लोग मोबाइल नंबर भी डालते हैं। उस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी जीमेल अकाउंट को खोल लेता था। बाद में वहां से पीड़ितों की कांटेक्ट लिस्ट कॉपी कर लेता था। इसके बाद पीड़ितों के मोबाइल नंबर से उनके व्हाट्सएप या फेसबुक से प्रोफाइल फोटो चोरी कर लेता था। बाद में उस फोटो के आधार पर पीड़ित का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रिश्तेदारों को व्हाट्सएप मैसेज करता था। रिश्तेदार या परिजन फर्जी अकाउंट को पीड़ित समझकर दिए गए बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर कर देते थे। ऐसा आरोपी देशभर के लोगों के साथ कर रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने अब तक कितने लोगों को ठगा है।