{"_id":"6560b5089c9d4e15ce075367","slug":"delhi-police-arrested-sharpshooter-naveen-who-demanded-extortion-from-businessman-in-himachal-pradesh-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नीरज बवानिया गिरोह का शार्पशूटर नवीन गिरफ्तार, हिमाचल में होटल व्यवसायी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नीरज बवानिया गिरोह का शार्पशूटर नवीन गिरफ्तार, हिमाचल में होटल व्यवसायी से मांगी थी एक करोड़ की रंगदारी
Fri, 24 Nov 2023 08:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:08 PM IST
सार
नीरज कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक होटल के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बुराड़ी इलाके में छिपा हुआ था। आरोपी ने होटल के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हिमाचल प्रदेश के बद्दी में होटल व्यवसायी से जबरन एक करोड़ रुपये मांगने वाले शार्पशूटर नीरज कुमार उर्फ निशु उर्फ भूरा (29)को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से छह अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये गए।
विज्ञापन
स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक सिंडिकेट के सदस्यों पर नकेल कसने के लिए राहुल कुमार सिंह, एसीपी, स्पेशल सेल, एनआर रोहिणी की देखरेख में इंस्पेक्टर पूरन पंत, इंस्पेक्टर कुलबीर, इंस्पेक्टर रवि तुषीर, इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश और इंस्पेक्टर विक्रम की विशेष टीम गठित की गई। इस टीम को जांच में नवीन बाली नीरज बवानिया गिरोह के एक शार्पशूटर नीरज कुमार उर्फ निशु उर्फ भूरा की जबरन वसूली गतिविधियों के बारे में पता लगाया।
विज्ञापन
पता चला कि नीरज कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी में एक होटल के बाहर फायरिंग की घटना के बाद बुराड़ी इलाके में छिपा हुआ था। आरोपी ने होटल के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इंस्पेक्टर रवि तुषीर की टीम ने बुराड़ी में घेराबंदी कर नवीन उर्फ बाली नीरज बवानिया गिरोह के शार्पशूटर नांगलोई, दिल्ली निवासी नीरज कुमार उर्फ निशु उर्फ भूरा (29) पुत्र राजेंद्र कुमार को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.65 कैलिबर की तीन कारतूस के साथ एक अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई है।
विज्ञापन
भागने के लिए पुलिस पर की फायरिंग
आरोपी ने गिरफ्तारी के समय अपनी भरी हुई पिस्तौल निकाल ली और मौके से भागने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस टीम ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। उसके पास से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और 7.65 कैलिबर के तीन कारतूस बरामद किए गए।
सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आया
नीरज कुमार उर्फ निशु उर्फ भूरा का जन्म 1994 में सोनीपत, हरियाणा में हुआ था। 10वीं पास आरोपी ने शादी नहीं की है। वर्ष 2014 में वह बुरे तत्वों के संपर्क में आ गया और अपराध करने लगा। उसे पहले छह मामलों में गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम और वाहन चोरी शामिल हैं। अगस्त 2023 में झज्जर, हरियाणा के जबरन वसूली मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद नीरज उर्फ निशु सोशल मीडिया एप के माध्यम से नवीन उर्फ भांजा और चीकू के संपर्क में आया।
होटल व्यवसायी से एक करोड़ रुपये मांगने की बात कही
दोनों ने नीरज को चीकू टिल्लू गिरोह के नाम पर एक धमकी भरा नोट छोड़ते हुए होटल व्यवसायी से एक करोड़ रुपये मांगने की बात कही। नीरज उर्फ निशु ने अपने साथियों के साथ रीजेंसी होटल, बद्दी, हिमाचल प्रदेश के सुरक्षा गार्ड को एक धमकी भरा नोट सौंपा और 7 सितंबर, 23 को लगभग 2.30 बजे एक करोड़ रुपये की मांग की।
चीकू टिल्लू गैंग के नाम पर एक करोड़ की मांग की गई। दहशत फैलाने के लिए नीरज ने होटल के सामने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की। नवीन उर्फ भांजा हत्या के एक मामले में हिमाचल के चीकू बखेता जेल में बंद है। नवीन उर्फ भांजा और चीकू बखेता दोनों को पहले हिमाचल प्रदेश में एक जिम ट्रेनर की सनसनीखेज हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।