फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police arrested serial killer Chandrakant Jha

सीरियल किलर गिरफ्तार: दिल्ली में 2006 से 2007 तक मचाया आतंक, पैरोल के बाद हुआ था फरार; एक कॉल से मिले सुराग

Sat, 18 Jan 2025 05:12 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 18 Jan 2025 05:12 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। जो पैरोल के बाद से फरार हो गया था। सीरियल किलर चंद्रकांत झा को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी थी। 

विज्ञापन
Delhi Police arrested serial killer Chandrakant Jha
सीरियल किलर चंद्रकांत झा गिरफ्तार - फोटो : X/@CrimeBranchDP

विस्तार

 2006-2007 में एक के बाद एक कई युवकों की हत्या कर सनसनी फैलाने वाले सीरियल किलर (इंडियन प्रिडेटर) को अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान चंद्रकात झा के रूप में हुई है। सात में से तीन हत्या के आरोप में उसे उम्र कैद की सजा हो गई थी। वह जेल में सजा काटने के दौरान वर्ष 2023 में वह पैरोल लेकर फरार हो गया। लोकल पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। बाद में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया। इसकी गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

एक वर्ष में कीं सात हत्याएं
आरोपी चंद्रकांत ने वर्ष 2006 से 2007 के बीच सात हत्याएं की। हत्या करने के बाद वह शरीर से सिर अलग कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर देता था। शव के टुकड़ों को तिहाड़ जेल समेत दिल्ली के दूसरे इलाकों में ठिकाने लगाने के बाद पुलिस को फोन करता था। वह शव की जानकारी देने के अलावा उसके साथ एक पत्र भी छोड़ता था। उसमें वह पुलिस व बाकी एजेंसियों को पकड़ने की चुनौती देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुई गिरफ्तारी
अपराध शाखा के अतिरिक्त आयुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि चंद्रकांत झा के गायब होने के बाद अपराध शाखा की टीम ने इंस्पेक्टर सत्येंद्र माेहन के नेतृत्व में जांच शुरू की। छानबीन के बाद उसके हर ठिकाने पर छापेमारी की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सीसीटीवी कैमरों के अलावा उसके परिवार, दोस्तों व रिश्तेदारों पर नजर रखी गई। करीब छह माह की लंबी पड़ताल के बाद टीम को एक मोबाइल नंबर से उसका लिंक मिला। उसके आधार पर टीम ने शुक्रवार को उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। वह दिल्ली से बाहर भागने का प्रयास कर रहा था।

विज्ञापन

नेट फि्लिक्स ने बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म
सीरियल हत्याकांड के बाद वर्ष 2007 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। बाद में तीन मामलों में उसे उम्र कैद की सजा हो गई। चंद्रकांत 1990 में दिल्ली आया था। उसने दो शादियां की हैं और उसकी पांच बेटियां हैं। चंद्रकांत झा इतना खतरनाक हत्यारा था कि उसकी जिंदगी पर नेट फि्लिक्स ने एक डॉक्यूमेंट्री बुचर ऑफ दिल्ली बना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed