फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi police arrested freelance journalist attack accused

दोस्ती नहीं करने पर युवक ने महिला पत्रकार पर किया था हमला, पुलिस ने किया अरेस्ट

Sat, 08 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
delhi police arrested freelance journalist attack accused
aparna kalra journalist

भारत नगर इलाके में पार्क में टहलने के दौरान महिला पत्रकार पर हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सावन पार्क निवासी संजय (22) के रूप में हुई। अब पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी। 

विज्ञापन


आरोपी अशोक विहार स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है और नशे का आदी है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह महिला पत्रकार से दोस्ती करना चाहता था। विरोध करने पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। वहीं, पीड़िता को अस्पताल में होश आ गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार स्वतंत्र पत्रकार अपर्णा कालरा (45) सपरिवार अशोक विहार में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ी बहन है। अपर्णा रोजाना की तरह बुधवार शाम घर के पास स्थित पिकनिक हट पार्क में टहल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पत्रकार को रोज पार्क में देखने जाता था आरोपी

delhi police arrested freelance journalist attack accused
aparna kalra journalist

इसी दौरान एक युवक ने उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया और फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से उसे शालीमार बाग स्थित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि पार्क में अक्सर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। पुलिस ने आसपास रहने वाले करीब 40 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी संजय से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

संजय ने बताया कि वह महिला को अक्सर पार्क में घूमते देखता था। वह उससे दोस्ती करना चाहता था, लेकिन जब महिला से बातचीत करने का प्रयास किया, तो उसने विरोध किया। गुस्से में आकर वह ईंट मारकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed