{"_id":"69f8126596e846b35f0e59f7","slug":"delhi-police-arrest-six-criminals-in-encounter-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Encounter: पारदी गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; व्यापारी के घर की थी बड़ी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Encounter: पारदी गैंग के छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; व्यापारी के घर की थी बड़ी चोरी
Mon, 04 May 2026 08:58 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 04 May 2026 08:58 AM IST
सार
दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के 6 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गोली लगी है। तीनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मालवीय नगर मे चोरी की वारदात के समय सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दक्षिण दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने मध्य प्रदेश के कुख्यात पारदी गैंग के छह सदस्यों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चिराग दिल्ली के पास जहांपनाह फॉरेस्ट में हुई इस गोलीबारी में गिरोह के तीन बदमाश घायल हो गए, जिन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। यह गैंग हाल ही में मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर हुई लाखों की चोरी और जेवर लूट की वारदात में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पारदी गैंग के सदस्य जहांपनाह फॉरेस्ट इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके को घेर लिया। जब पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें गिरोह के तीन सदस्य घायल हो गए। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में कई अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
यह पारदी गैंग कुछ दिन पहले मालवीय नगर में एक व्यापारी के घर में घुसकर लाखों रुपये नकद और कीमती जेवर लूटने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस घटना से व्यापारियों में खासा रोष था और पुलिस पर जल्द से जल्द गिरोह को पकड़ने का दबाव था। दक्षिण जिला पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने अपनी सक्रियता और सटीक मुखबिरी के बल पर इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया।
विज्ञापन