फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi : People upset due to stoppage of milk supply from DMS

Delhi : डीएमएस से दूध की सप्लाई बंद होने के कारण लोग परेशान, दुकानदारों ने रोया अपना दुखड़ा

Sun, 15 Oct 2023 06:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 06:51 AM IST
सार

वीकेंड के पहले दिन दूध के लिए कई दुकानों तक भटकना पड़ा, जबकि कई लोगों को बिना दूध की चाय से ही काम चलाना पड़ा। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों को दूध के लिए मदर डेयरी पर निर्भर होना पड़ा।

विज्ञापन
Delhi : People upset due to stoppage of milk supply from DMS
1 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली दुग्ध योजना (डीएमएस) की सप्लाई बंद होने से नई दिल्ली क्षेत्र में रहने वालों की सुबह खराब हो गई। वीकेंड के पहले दिन दूध के लिए कई दुकानों तक भटकना पड़ा, जबकि कई लोगों को बिना दूध की चाय से ही काम चलाना पड़ा। नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल, एम्स, सफदरजंग, लेडी हार्डिंग सहित अन्य अस्पतालों को दूध के लिए मदर डेयरी पर निर्भर होना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, डीएमएस के दूध में कास्टिक सोडा मिलने के बाद लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। ऐसे में डीएमएस की सप्लाई बंद होने से उपभोक्ताओं को दूसरी कंपनी की तरफ रुख करना पड़ा, मांग बढ़ने के कारण उक्त की सप्लाई भी प्रभावित हुई। कई जगहों पर सुबह सात बजे ही दूध का स्टॉक खत्म हो गया था।कालीबाड़ी मार्ग स्थित फ्लैट में रहने वाले मनोज ने बताया कि सुबह डीएमएस के बूथ पर जब पहुंचे तो बताया गया कि आज दूध नहीं आया। 
विज्ञापन


कारण पूछने पर दूसरे जगह पर जाने को बोला गया। उन्होंने कहा कि बाद में मदर डेयरी पर गए तो यहां भी काफी भीड़ दिखी। पॉली पैक दूध पहले ही खत्म हो गया था, जबकि खुले दूध के लिए बर्तन न होने के कारण परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाराखंबा रोड पर चाय की दुकान चलाने वाले संतोष राजन ने बताया कि क्षेत्र में चाय की दुकानों में ज्यादातर लोग डीएमएस का दूध ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन दूध की सप्लाई न होने के कारण सभी को मदर डेयरी का दूध लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि यहां ज्यादातर लोग 100 से 200 पैक दूध लेते हैं, लेकिन शनिवार को काफी कम दूध मिला। उन्होंने कहा कि शनिवार को छुट्टी होने के कारण ज्यादा असर नहीं दिखा,  लेकिन सोमवार को स्थिति खराब हो सकती है। 

ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा
डीएमएस बूथ चलाने वाले लोगों ने बताया कि हमारा खर्च दूध से ही निकलता है। यदि बूथ पर दूध की सप्लाई ही नहीं होगी तो कोई भी यहां नहीं आएगा। ऐसे में दुकान चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं अन्य लोगों ने कहा कि बूथ पर दूध के साथ दूसरे अन्य सामान भी होता है, लेकिन इसे भी तभी बेच पाएंगे जब दूध होगा। यदि दूध की सप्लाई ही नहीं होगी तो कोई क्यों आएगा। 

डीएमएस की एक लाख लीटर की खपत
नई दिल्ली क्षेत्र में डीएमएस की एक लाख से अधिक लीटर दूध की खपत है। वहीं दिल्ली के अन्य हिस्सों में मदर डेयरी, अमूल, पतंजलि सहित अन्य कंपनियों का दूध सप्लाई होता है। नई दिल्ली में डीएमएस की सप्लाई बंद होने से मदर डेयरी पर बोझ बढ़ा, जिस कारण दूसरे क्षेत्र का दूध नई दिल्ली में सप्लाई किया गया।


मरीजों को मिला मदर डेयरी का दूध
एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मुताबिक, दिल्ली दुग्ध योजना की सप्लाई प्रभावित होने के बाद मरीजों को मदर डेयरी का दूध दिया गया। एम्स के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में डीएमएस के साथ मदर डेयरी का दूध भी आता है। शनिवार को केवल मदर डेयरी से सप्लाई ली गई। बता दें कि इन अस्पतालों में हजारों मरीज भर्ती हैं। इन्हें खाने के साथ दूध भी दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed