प्याज की बढ़ती कीमत को देखते हुए केंद्र सरकार सस्ती दर पर दिल्लीवालों को प्याज मुहैया करा रही है। इससे राजधानी वासियों को काफी राहत मिली है। केंद्र सरकार दिल्ली में 22 रुपये प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेच रही है। हालांकि जैसे ही अमर उजाला डिजिटल की टीम ने वीडियो बनाना शुरू किया तो सरकारी कर्मियों ने शटर गिराकर इसकी बिक्री रोक दी है। और लंबी लाइन में लोग खड़े ही रह गए। आगे तस्वीरों में देखिए पूरा हाल और पढ़ें हर व्यक्ति को मिली कितनी प्याज...
दिल्लीः 22 रुपये किलो प्याज बेच रही सरकार, लगी लंबी लाइन तो बंद कर दिया शटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बारे में जैसे ही लोगों को पता चला वह दुकानों पर लंबी लाइनों में खड़े हो गए। बता दें कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय के बाहर एनसीसीएफ की ट्रक में 22 रुपये किलो की प्याज बेचा जा रहा था। यहां यह बता दें कि एक शख्स को केवल दो किलो प्याज ही मिल रहे थे। सरकार प्याज एनसीसीएफ की ट्रकों के जरिए पूरी दिल्ली में बेच रही। दिल्ली में फिलहाल खुदरा बाजार में प्याज 60-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
Delhi: People queue up to buy onions being sold at Rs 22 per kg by the Government of India. pic.twitter.com/Ew448jHbmh
— ANI (@ANI) September 24, 2019
प्याज की बढ़ी कीमतों के बारे में जब केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, आपने देखा ही है कि देश के तमाम हिस्सों सहित महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों में कैसी बाढ़ आई थी। इसके अलावा कीमतें बढ़ने की वजह ट्रांसपोर्ट का बाधित होना भी है। हमने 50 हजार टन प्याज बफर स्टॉक में रखा हुआ था।
Union Min of Food & Public Distribution on #OnionPrice: You have seen the situation due to floods in several parts of country like in Maharashtra, Madhya Pradesh etc, the transportation is disturbed, that is also one of the reasons. We have kept 50,000 ton onion in buffer stock. pic.twitter.com/lDcxPzGooh