फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'10 मिनट' निकाल कर डेंगू से लड़ने निकली दिल्ली, सीएम की अपील पर सभी ने की सफाई

Mon, 02 Sep 2019 02:59 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 02 Sep 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Delhi people initiates to clean stagnant water from house to prevent Dengue
जमा पानी की सफाई करते लोग - फोटो : Social Media

मानसून के मौसम में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। इनसे बचने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से सीधी बात की और उनसे साफ-सफाई कर इन बीमारियों से बचाव करने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि वे सप्ताह में कम से कम 10 मिनट का समय निकाल कर अपने घरों में या आस-पास जमे हुए पानी को साफ करें, ताकि उनमें बीमारी फैलाने वाले मच्छर-मक्खी न पनप पाएं-


 
Delhi people initiates to clean stagnant water from house to prevent Dengue
जमा पानी की सफाई करते लोग - फोटो : Social Media

इसके बाद से ही लोगों के बीच '10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट' ट्रेंड करने लगा। सभी लोग अपने घरों में जमे पानी की सफाई में ऐसे भिड़े कि डेंगू मुक्ति का अभियान ही चल पड़ा। कुछ लोगों ने अपने घरों में मनी प्लांट के बोतलों में भरे पानी की सफाई की और पुराने पानी को बदल कर साफ पानी डाला, जिससे कीड़े-मकौड़ों को जगह न मिल पाए।


 
Delhi people initiates to clean stagnant water from house to prevent Dengue
जमा पानी की सफाई करते लोग - फोटो : Social Media

वहीं, कुछ लोगों ने रविवार को दस मिनट निकाल कर अपने घर के कूलरों में कई दिनों से जमे पानी को निकाल कर साफ पानी भरा। मालूम हो कि कूलरों की पेंदी में 3-4 दिनों तक जमे पानी में जहरीले मच्छर और मक्खी पनपने लगते हैं, जिससे कई तरह की बीमारियां फैलती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi people initiates to clean stagnant water from house to prevent Dengue
जमा पानी की सफाई करते लोग - फोटो : Social Media

इसके साथ ही कई लोगों ने अपने घरों में इकट्ठा पानी को साफ करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की। सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक यूजर ने लिखा कि मैंने अपने घर में इकट्ठा पानी को साफ किया, ताकि डेंगू के मच्छर पैदा ना होने पाएं। दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाने के लिए सब लोग आगे आएं, हमारा 10 मिनट दिल्ली को डेंगू से बचा सकता है।
 



 

विज्ञापन
Delhi people initiates to clean stagnant water from house to prevent Dengue
जमा पानी की सफाई करता छात्र - फोटो : Social Media

घरों ही नहीं, बल्कि होस्टल और पीजी में रहने वाले छात्रों ने भी अपने कमरों की सफाई के लिए 10 मिनट निकाले और बाकी लोगों से भी अपील की कि वे भी स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए आगे आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed