हड़ताल पर डॉक्टर: विरोध मार्च के दौरान पुलिस की बदसलूकी के खिलाफ डॉक्टरों का प्रदर्शन, जमकर हुआ हंगामा
दिल्ली के सभी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर 12:00 बजे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद रिंग रोड अरबिंदो मार्ग होते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय निर्माण भवन तक पैदल मार्च निकाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स-दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने नीट-पीजी काउंसलिंग में देरी को लेकर किए गए एक विरोध मार्च के दौरान डॉक्टरों पर कथित पुलिस कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन किया। एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव का कहना है कि हम उन्हें अस्पताल परिसर से बाहर नहीं निकलने देंगे। दिल्ली के सभी मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर 12:00 बजे सफदरजंग अस्पताल पहुंचे। इसके बाद रिंग रोड अरबिंदो मार्ग होते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय निर्माण भवन तक पैदल मार्च निकाला।
रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से दिल्ली में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सफदरजंग अस्पताल में ओपीडी सेवा कुछ देर के लिए बंद रही। एक मरीज की मां का कहना है कि मैं अपने बीमार बच्चे का इलाज नहीं करा पा रही हूं। मुझे किसी और अस्पताल में जाने के लिए कहा गया है।
#WATCH Resident doctors of AIIMS-Delhi protest over alleged police action over doctors during a protest march against delay in NEET-PG counselling yesterday
विज्ञापन विज्ञापन
We will not let them leave the hospital campus and block roads, says ACP Safdarjung Enclave pic.twitter.com/RCLL5RrfCY— ANI (@ANI) December 28, 2021