{"_id":"56ebf6984f1c1bca3a8b46bd","slug":"delhi-palwal-shuttle-started-from-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-पलवल शकूरबस्ती शटल की सेवा आज से बहाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-पलवल शकूरबस्ती शटल की सेवा आज से बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से पलवल और शकूरबस्ती सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। दो शटल ट्रेनों का परिचालन शनिवार से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। अब यह शनिवार और रविवार को भी चलेंगी।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि फॉगी सीजन के चलते रेलवे की ओर से 8 दिसंबर 2015 को दिल्ली-पलवल, पलवल-शकूरबस्ती, पलवल-अलीगढ़ और अलीगढ़-पलवल शटल को शनिवार व रविवार के दिन अस्थायी रूप से निरस्त रहने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
कोहरा खत्म होने के बाद 8 फरवरी 2016 से सभी एक्सप्रेस ट्रेनें तो बहाल कर दी र्गइं लेकिन उक्त शटल गाड़ियों का परिचालन बहाल नहीं हो पाया। गाड़ियों में सफर करने वाले यात्रियों का सर्वे भी कराया गया।
विज्ञापन
पिछले शनिवार को पलवल-अलीगढ़ और अलीगढ़ पलवल शटल को बहाल कर दिया गया था, लेकिन दिल्ली-पलवल व पलवल- शकूरबस्ती बहाल नहीं हो पाई थी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा का कहना है यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उक्त ट्रेनों को आज से बहाल किया जा रहा है।