{"_id":"67803881804dbf933b08e936","slug":"delhi-one-died-due-to-suffocation-in-fire-in-telephone-factory-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : टेलीफोन फैक्टरी में आग लगने पर दम घुटने से एक की मौत, चार घायल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : टेलीफोन फैक्टरी में आग लगने पर दम घुटने से एक की मौत, चार घायल; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 10 Jan 2025 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 10 Jan 2025 02:29 AM IST
सार
दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने व धुएं से दम घुटने के चलते फैक्टरी के एक कर्मचारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जीटीबी एन्क्लेव में स्थित मैग्नेटो टेलीफोन फैक्टरी में बुधवार देर रात आग लग गई। दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग की चपेट में आने व धुएं से दम घुटने के चलते फैक्टरी के एक कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था। घटना में चार लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक पिछले पांच साल से फैक्टरी में काम कर रहा था। वह फैक्टरी में रहता था। उसका बड़ा भाई दिवाकर अजीत के साथ फैक्टरी में ही काम करता था। आग मानसरोवर पार्क मेट्रो स्टेशन के पास गली संख्या 1 बी, फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित 340/61 में लगी थी जो 200 गज में बना टेलीफोन फैक्टरी परिसर है। परिसर स्थित इमारत के जिस हिस्से में आग लगी वह 50 गज में बनी एक अलग दो मंजिला इमारत है, जिसमें भूतल के अलावा बेसमेंट भी बना हुआ है। हादसे के वक्त फैक्टरी में मृतक समेत पांच लोग सो रहे थे। बाकी चार लोग शोर शराबा सुनकर खुद ही बाहर निकल आए थे।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि आग इमारत के दूसरे तल पर बने उसी कमरे से शुरू हुई थी, जिसमें अजीत सो रहा था। बुधवार देर रात करीब 1.38 बजे जब आग लगी तो वहां तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने दूसरे तल से धुआं व आग निकलते देखा। सुरक्षाकर्मी ने दमकल विभाग को सूचना देने के साथ ही शोर मचाया तो हॉल में सो रहे चार लोग जग गए और सुरक्षित बाहर निकल आए। वहीं, दूसरे तल पर अलग कमरे में सो रहा अजीत कमरे में ही रह गया। धुएं से दम घुटने के बाद बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन