फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Nursery Admissions 2025 Many schools have not uploaded criteria yet

Delhi Nursery Admissions: कई स्कूलों ने अब तक मानदंड नहीं किए अपलोड अभिभावक परेशान; शिक्षा विभाग से की ये मांग

Wed, 11 Dec 2024 06:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Dec 2024 06:11 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली में नर्सरी में दाखिले की दौड़ जारी है। लेकिन कुछ स्कूलों के द्वारा मानक अंक अपलोड नहीं करने पर अभिभावकों की परेशानी को बढ़ा रहा है। क्योंकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2024 है।

विज्ञापन
Delhi Nursery Admissions 2025 Many schools have not uploaded criteria yet
delhi school - फोटो : adobe stock

विस्तार

 

विज्ञापन

राजधानी में 1700 से अधिक निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी दाखिला दौड़ चल रही है। लेकिन, अभी भी कई स्कूलों ने दाखिले के मानदंड अपनी वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए हैं। इससे अभिभावक को दाखिले के लिए आवेदन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
 

150 स्कूलों ने मानक अंक अपलोड नहीं किए
इस कारण से अभिभावकों को दाखिला मानकों का पता नहीं चल पा रहा है। अब तक 150 के करीब स्कूलों ने मानक अंक अपलोड नहीं किए हैं। जबकि आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर, 2024 है। बता दें चयनित छात्रों की पहली सूची 17 जनवरी, 2025 को जारी होगी। वहीं, वेटिंग सूची में शामिल छात्रों की सूची भी जारी की जाएगी। इसके बाद तीन फरवरी को दूसरी सूची जारी होगी। प्रवेश प्रक्रिया 14 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। 

शिक्षा निदेशालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उन मान्यता प्राप्त निजी स्कूल दाखिला प्रक्रिया शुरु नहीं कर सकेंगे, जिन्होंने अपने मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। निदेशालय के अनुसार दाखिले केवल 75 प्रतिशत सीटों पर करने हैं। 25 प्रतिशत सीटें पर आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (ईडब्ल्यूएस), वंचित समूह (डीजी) और दिव्यांग श्रेणी (सीडब्ल्यूएसएन) के दाखिले होने हैं। स्कूलों को दाखिला कार्यक्रम की सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी के बावजूद मानदंड अपलोड नहीं किए
निदेशक हर जिले में उपशिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में एक निगरानी सेल बनाया गया है। सेल की जिम्मेदारी है कि वह यह सुनिश्चित करे कि उनके जिले में हर निजी स्कूल तय समय तक निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दाखिला प्रक्रिया और प्वाइंट प्रणाली अपलोड कर दे। लेकिन, अभी तक कुछ स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर दाखिला मानदंड अपलोड नहीं किए हैं। 

मयूर विहार में रहने वाली प्रियंका ने बताया कि उन्हें अपने बेटे का दाखिला कराना है। लेकिन, जो स्कूल उनके घर के बिल्कुल नजदीक है उसने अभी तक अपने दाखिले के मानदंड अपलोड नहीं किए। वह कहती हैं कि जो स्कूल दूर हैं वहां दाखिला होना मुश्किल लग रहा है। वहीं, आरके पुरम में रहने वाले रोहित श्रीवास्तव कहते हैं कि कई स्कूलों ने मानदंड अब तक अपलोड नहीं किया है। आवेदन की अंतिम तिथि करीब है। ऐसे में आवेदन तिथि बढ़ानी चाहिए और दाखिले के मानदंड अपलोड नहीं करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed