{"_id":"6166a4938ebc3e29920d0dc4","slug":"delhi-now-the-police-will-reach-your-doorstep-through-patrolling","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब पुलिस आपके घर के दरवाजे पर पहुंचेगी, घंटों की पेट्रोलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब पुलिस आपके घर के दरवाजे पर पहुंचेगी, घंटों की पेट्रोलिंग
Wed, 13 Oct 2021 02:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 13 Oct 2021 02:49 PM IST
सार
डीसीपी ने एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग कर बदमाशों पर बनाया दवाब। सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घंटों की पेट्रोलिंग और सभी इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वसंतकुंज के रंगपुरी कैंप समेत अन्य कैंप और नांगलदेवत के लोग सोमवार रात को भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर भौचक्के रहे गए। स्थानीय लोगों को लगा कि कोई बड़ी घटना हो गई। कुछ समय बाद लोगों को समझ में आया कि पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। दरअसल दक्षिण-पश्चिमी जिले के नए डीसीपी गौरव शर्मा ने अपने जिले में 11 अक्तूबर से एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग शुरू की है।
विज्ञापन
पहले दिन वसंतकुंज इलाके में पेट्रोलिंग की गई। इस तरह पेट्रोलिंग से इलाके के बदमाशों पर दवाब बनाने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि इतनी संख्या में पुलिसकर्मियों ने एक साथ पेट्रोलिंग की है। यह कहा जा सकता है कि पुलिस आपके घर के दरवाजे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिले के डीसीपी गौरव शर्मा ने जिले के सभी सहायक पुलिस आयुक्त(एसीपी) व थानाध्यक्षों को बुलाया। 12 थानों के करीब 200 पुलिसकर्मियों ने एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग की। इस पेट्रोलिंग को आपरेशन सर्तक नाम दिया गया। एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग वसंतकुंज के रंगपुरी पहाड़ी झुग्गी बस्ती के अलावा इजस्त्राइल कैंप, होती कैंप, शंकर कैंप, नाला कैंप और इंद्र कैंप के अलावा नांगल देवत में की गई। पेट्रोलिंग सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से लेकर रात करीब पौने आठ बजे तक की गई।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह की पेट्रोलिंग का उद्देश्य इलाके के बदमाशों पर दवाब बनाना है, जाकि उनको लगे कि पुलिस हर जगह उपस्थित रहती है। वह मानते हैं कि इस तरह की पेट्रोलिंग से बदमाश इलाका छोड़कर भाग जाएंगे। जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की पेट्रोलिंग आगे भी की जाएगी। डीसीपी गौरत शर्मा का कहना है कि इससे न केवल चेकिंग बढ़ेगी बल्कि लोगों में आत्मविश्वास भी आएगा। इस ऑपरेशन के तहत मंगलवार को सरोजनी नगर मार्केट में पेट्रोलिंग की गई।
पेट्रोलिंग से पीसीआर कॉल्स में कमी आई
डीसीपी गौरव शर्मा ने दावा किया है कि एरिया डोमिनेशन पेट्रोलिंग करने से वसंतकुंज इलाके में पीसीआर कॉल्स में कमी आई है। करीब दस फीसदी कॉल्स में कमी आई है। उन्होंने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान इलाके बदमाश व हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग की गई। पेट्रोलिंग से लोगों में विश्वास बढ़ा है।