फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Nigerian arrested for cheating of two crores

दिल्ली : दो करोड़ ठगने वाला नाइजीरियाई दबोचा, बिजनेस पार्टनर बनाकर विदेशी करेंसी भेजने का देता था झांसा

Fri, 17 Jul 2020 08:55 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 17 Jul 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
Delhi: Nigerian arrested for cheating of two crores
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिले की साइबर सेल ने ठगी करने वाले विदेशी गिरोह का पर्दाफाश कर एक नाइजीरियाई चिदुम गब्रिल उर्फ एमंड (37) को गिरफ्तार किया है। वह बिजनेस पार्टनर बनाकर, हर्बल बीज व ऑयल बेचने और विदेशी करेंसी भेजने के नाम पर ठगी करता था। वह लोगों को उनका पैसा कई गुना करने का झांसा देता और मौका लगते ही ठगी कर लेता। पिछले 6 महीने में ही उसने कुछ कारोबारियों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा ठग लिए थे। हौजखास के एक व्यवसायी से लॉकडाउन के दौरान 97 लाख रुपये ठगे थे। चिदुम नाइजीरिया का अच्छा फुटबाल खिलाड़ी रहा है। इसकी महिला दोस्त व साथी फरार हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर के अनुसार, साइबर सेल प्रभारी अजीत कुमार को 15 जुलाई को एक नाइजीरियन के ठगी करने की सूचना मिली। एक एटीएम के गार्ड ने सूचना दी कि एक संदिग्ध नाइजीरियाई ऑटो ढूंढ रहा है। इंस्पेक्टर अजीत कुमार, एसआई अभिषेक, हवलदार मकसूद व सिपाही विनय की टीम एमबी रोड पहुंची तो वह भागने लगा। इसी दौरान वह गिर गया। उसके हाथ व घुटने में चोट लगी। इसके पास रखे बैग से एक लाख 90 हजार रुपये, दो बैंकों के एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन, फुटबाल खिलाड़ी का परिचय पत्र, मेट्रो कार्ड व पर्स में एक हजार रुपये मिले। वह दिल्ली और मुंबई में रहता था और गिरफ्तारी के डर से जल्दी-जल्दी घर बदलता रहता था।
विज्ञापन

 
चिदुम ने बताया कि वह महिला दोस्त व उसके साथी के साथ लोगों को ठगता था। वह लोगों को बिजनेस पार्टनर बनाकर कई गुना मुनाफे की बात कह ठगी करता था। कभी विदेश से डॉलर आने की बात कहकर ठगी करता था। वह एक्साइज ड्यूूटी आदि के नाम पर लोगों से पैसा बैंक खातों जमा कराता था। ये नार्थ-ईस्ट के लोगों से बैंक खाते खरीद लेते थे। सोशल मीडिया पर लोगों के प्रोफाइल देखकर उनके नंबर ले लेेते। पहले ये उससे दोस्ती करते और फिर ठग लेते थे। पुलिस ने 7 बैंकों से अलग-अलग खातों की डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 लाख का तेल 35 लाख में बिकवाने का झांसा
चिदुम ने हौजखास के एक व्यवसायी से 97 लाख रुपये ठग लिए थे। इसने उन्हें झांसा दिया कि वे 9 लाख रुपये का तेल खरीदेंगे तो वह आगे 35 लाख रुपये में बिकेगा। घाना से एक व्यवसायी का हेलीकॉप्टर तेल लेने आएगा। लालच में आकर व्यवसायी ने 97 लाख रुपये का तेल खरीद लिया और हेलीकॉप्टर के आने का इंतजार करने लगे। काफी इंतजार के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ठगी करने के बाद यह मोबाइल व सिम बदल देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed