फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi news Three dead bodies found in Prem Nagar within five hours

प्रेम नगर में पांच घंटे के अंतराल में मिले तीन शव, फंदे पर लटकी मिली महिला

Sun, 25 Aug 2019 09:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Aug 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
delhi news Three dead bodies found in Prem Nagar within five hours
फाइल फोटो
देश की राजधानी दिल्ली के प्रेम नगर इलाके में शुक्रवार को पांच घंटे के अंतराल में एक महिला समेत तीन लोगों के शव मिले हैं। एक महिला और पुरुष के शवों की पहचान कर ली गई है, जबकि तीसरे की शिनाख्त करने में पुलिस जुटी है।  
विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विनय एंक्लेव स्थित डीडीए के खाली पड़ी जमीन में एक व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त अगर नगर निवासी महफूज आलम (31) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह कोई काम नहीं करता था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं था। शुरुआती जांच में पुलिस इसे एक हादसा मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना प्रेम नगर पार्ट 2 की है। दोपहर करीब साढ़े बाहर बजे एक महिला के फंदा लगाने की जानकारी मिली। महिला घर में अकेली रहती थी। घर से काफी बदबू आ रही थी। 

कमरे में महिला फंदे से लटकी मिली। जिसकी पहचान सीमा के रूप में हुई। उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति दिनेश प्राइवेट कंपनी में काम करता है जिससे उसका कोर्ट केस चल रहा है। पुलिस का कहना है कि शव पांच छह दिन पुराना है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। महिला के परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

तीसरी घटना में दोपहर ढाई बजे पुलिस को प्रेम नगर कलस्टर डिपो के पास एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उसकी उम्र करीब 38 साल है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान करने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed