फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News: Suspected character, husband murdered her, revealed in postmortem report

Delhi News: चरित्र पर हुआ शक तो पति ने कर दी हत्या, पुलिस से बोला- छत से गिर गई थी, फिर हुआ ऐसा खुलासा

Fri, 23 Dec 2022 09:08 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 23 Dec 2022 09:08 PM IST
सार

पुलिस को इस साल 30 अगस्त को मंडावली के साकेत ब्लॉक में अफसाना (25) के अचेत अवस्था में घर में पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पुलिस ने देखा कि महिला के सिर में चोट लगी है। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi News: Suspected character, husband murdered her, revealed in postmortem report
पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडावली थाना पुलिस ने महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के समय आरोपी ने पत्नी के सिर में चोट लगने से उसकी मौत की बात कही थी।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। शक के आधार पर पुलिस ने पति से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था और इस बात पर दोनों में झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


पुलिस को इस साल 30 अगस्त को मंडावली के साकेत ब्लॉक में अफसाना (25) के अचेत अवस्था में घर में पड़े होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के सिर में चोट लगी है। उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति सद्दाम ने बताया कि घर में गिर जाने से पत्नी के सिर में चोट लगी है। सद्दाम अफसाना और तीन साल के बेटे के साथ रहता था। सद्दाम लक्ष्मी नगर में मैकेनिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी को सात साल से कम समय हुआ था, इसलिए पुलिस ने एसडीएम मयूर विहार को घटना की जानकारी दी। मृतका के पिता मोहम्मद शरीफ ने कोई शक जाहिर नहीं किया। जांच में पता चला कि अफसाना मूल रूप से यूपी के सिद्धार्थ नगर जिले की रहने वाली थी। सद्दाम के माता-पिता भी सिद्धार्थ नगर जिले के गांव में रह रहे थे। दंपती वारदात से महज 15 दिन पहले ही किराये के मकान में रहने आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

हाल में ही अफसाना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली, जिसमें डॉक्टर ने हाथों से गला घोंटकर हत्या करने की बात कही थी। मंडावली थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। शक के आधार पर पुलिस ने पति सद्दाम से पूछताछ की।

उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या वाले दिन अफसाना बाहर से घर आई। इसी बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान उसने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे सिर पर चोट लग गई और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed