{"_id":"62c0abd47f47160aac64f559","slug":"delhi-news-entry-will-not-be-available-with-polybags-in-the-municipality-market-single-use-plastic-will-also-be-banned-in-the-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Palika Bazar: पालिका बाजार में पॉलीबैग के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश, परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक पर भी रहेगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Palika Bazar: पालिका बाजार में पॉलीबैग के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश, परिसर में एकल उपयोग प्लास्टिक पर भी रहेगी रोक
Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 03 Jul 2022 02:50 AM IST
सार
पालिका बाजार एसोसिएशन एकल उपयोग प्लास्टिक व पॉलीबैग के इस्तेमाल को लेकर सख्त है। जो ग्राहक अपने साथ पॉलीबैग ला रहे हैं उन्हें पालिका बाजार गेट पर ही रोका जा रहा है। सोमवार से और सख्ती बढ़ेगी व लोगों को किसी भी हालत में प्लास्टिक के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
पालिका बाजार में पॉलीबैग के साथ नहीं मिलेगा प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के पालिका बाजार में अब पॉलीबैग के साथ ग्राहकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। बाजार में पॉलीबैग को पूरी तरह से प्रतिबंध कर दिया गया है। इसकी शुरुआत शनिवार से ही हो गई है। सोमवार से बाजार में और सख्ती बढ़ेगी व ग्राहकों को प्रवेश द्वार पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एक जुलाई से देशभर में 19 एकल उपयोग प्लास्टिक की पहचान कर उनके उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, दिल्ली सरकार ने भी इसकी निगरानी के लिए अभियान चलाने की घोषणा की है, जिसके तहत 10 जुलाई तक नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद सरकार सख्त रवैया अपनाते हुए एक लाख रुपये जुर्माना या पांच साल की सजा के लिए कदम उठा सकती है। इसके लिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) और राजस्व विभाग की टीम को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
उधर, पालिका बाजार एसोसिएशन के महासचिव विनय ठाकुर ने बताया कि एसोसिएशन एकल उपयोग प्लास्टिक व पॉलीबैग के इस्तेमाल को लेकर सख्त है। बाजार के अंदर सभी दुकानदारों को एकल उपयोग प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की सलाह दी गई है। साथ ही यहां आने वाले ग्राहकों से भी अनुरोध किया जा रहा है कि वे अपने साथ घरों से बैग लेकर पहुंचें। विनय ठाकुर ने बताया कि जो ग्राहक अपने साथ पॉलीबैग ला रहे हैं, उन्हें गेट पर ही रोका जा रहा है। हालांकि, सोमवार से और सख्ती बढ़ेगी व लोगों को किसी भी हालत में प्लास्टिक के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महासचिव ने कहा कि बाजार में 400 दुकानें हैं, जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। कोरोना से पहले यहां प्रतिदिन पांच हजार लोग खरीदारी करने आते थे, लेकिन अब सप्ताहंत पर भी बाजार में अधिक भीड़ देखने को नहीं मिलती है।
विज्ञापन