फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News Class IX student dies in a school of Dilshad Garden

Delhi : दिलशाद गार्डन के स्कूल में नौवीं के छात्र की मौत, सबब पर संदेह, अन्य बच्चों के अभिभावक चिंतित

Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Dec 2022 07:30 AM IST
सार

दिल्ली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां नौवीं कक्षा के छात्र की स्कूल के अंदर एक क्लास से दूसरी क्लास में जाते समय वक्त वह अचानक अचेत हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Delhi News Class IX student dies in a school of Dilshad Garden
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

शाहदरा जिले के दिलशाद गार्डन इलाके में स्कूल के भीतर एक क्लास से दूसरी क्लास जाते समय नौवीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्कूल की सीढि़यां चढ़ते समय वह अचानक अचेत हो गया। पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। सीमापुरी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा। परिवार ने बेटे की मौत के मामले में कोई आरोप नहीं लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, 14 वर्षीय सुमित (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहता था। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। सुमित के माता व पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। वह दिलशाद गार्डन के नामी पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र था। गत सोमवार सुबह वह ठीक-ठाक स्कूल गया था। स्कूल में भी वह सामान्य था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह करीब 9.00 बजे एक क्लास से दूसरी क्लास जाने के लिए सुमित सीढि़यां चढ़कर जा रहा था। अभी वह कुछ ही दूर चला था कि अचानक अचेत होकर सीढि़यों पर गिर गया। बाकी छात्रों ने स्कूल के टीचर्स को खबर दी। फौरन टीचर उसे निजी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसे किसी बड़े अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया। टीचर्स उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 

चूंकि मामला संदिग्ध था, इसलिए अस्पताल ने मामले की सूचना सीमापुरी थाना पुलिस को दे दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई और छात्र का शव कब्जे में लिया गया। पुलिस ने छात्र के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि छात्र को पहले से कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन जब उसकी मौत हुई तो उसके मुंह से झाग आ रहे थे। पुलिस ने उसकी मौत की वजह पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम करवाया है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed