फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi neighboring states burning stubble delhi air pollution may again increase

दिल्ली की हवा में फिर घुलेगा प्रदूषण का जहर, पड़ोसी राज्य जला रहे पराली

Mon, 24 Sep 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
delhi neighboring states burning stubble delhi air pollution may again increase
पराली

कुछ महीने में सर्दियां आ जाएंगी और एक बार फिर इस मौसम में दिल्ली की आबोहवा खराब होने की संभावना बढ़ गई। दिल्ली में में सर्दियों में प्रदूषण के बढ़ने की एक बड़ी वजह पराली मानी जाती है। लेकिन तमाम रोक व प्रयासों के बाद भी पड़ोसी राज्यों से पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

विज्ञापन


हरियाणा प्रदूषण बोर्ड के सदस्य एस. नारायण ने जानकारी दी है कि सिर्फ करनाल में अब तक पराली जलाने के 61 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से 26 पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और 35 किसानों से 90 हजार वसूले चा चुके हैं। हरियाणा ही नहीं पंजाब प्रदूषण बोर्ड के सदस्य करुनेश गर्ग ने भी अपने राज्य में दो पराली की घटनाओं की पुष्टि की है।
विज्ञापन


सीपीसीबी स्थित वायु गुणवत्ता के पूर्व प्रमुख डी. शाहा ने कहा, मानसून के तुरंत बाद किसान रबी की फसल के लिए खेतों को तैयार करने के लिए पराली जलाना शुरू कर देते हैं। उनका कहना है कि ऐसे में समय में चूंकि मानसून लौट रहा होता है तो हवाएं पश्चिमोत्तर होती हैं। इस तरह पराली से होने वाला प्रदूषण दिल्ली समेत अन्य राज्यों में पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल भी अक्तूबर में दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कमी होनी शुरू हो गई थी और तीसरे हफ्ते तक स्थिति भयावह थी।

पराली से जुड़े तथ्य

delhi neighboring states burning stubble delhi air pollution may again increase
stubble burning
कितना नुकसानदेह है पराली
-एक टन पराली जलाने पर 60 किलो कार्बन मोनो ऑक्साइड निकलता है
- 1,460 किलो कार्बन डाई ऑक्साइट का उत्सर्जन होता, 199 किलो राख निकलती है
- 3 किलो सूक्ष्म कण और दो किलो सल्फर डाइ ऑक्साइड का भी उत्सर्जन होता है 

पिछले साल भी हजारों किसानों ने जलाई पराली
- पिछले साल हरियाणा में पराली जलाने के 12,657 मामले सामने आए
- पंजाब में पिछले साल 43,814 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं 
- हालांकि इन सबके बावजूद 2016 के मुकाबले 2017 में पराली जलाने के मामलों में 46% कमी आई 

सरकार पराली को रोकने के लिए कर रही क्या कोशिशें
-हरियाणा सरकार 30 गांवों पर विशेष निगरानी कर रही है
-1,151 करोड़ रुपये हरियाणा ने पराली प्रबंधन को दिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed