{"_id":"66592554c26e14256d01e567","slug":"delhi-neighbor-stabbed-for-throwing-garbage-near-slum-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : झुग्गी के पास कूड़ा फेंकने पर पड़ोसी को चाकू से गोदा, पीड़ित की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : झुग्गी के पास कूड़ा फेंकने पर पड़ोसी को चाकू से गोदा, पीड़ित की हालत नाजुक
Fri, 31 May 2024 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 31 May 2024 06:48 AM IST
सार
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
demo
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सब्जी मंडी में झुग्गी के सामने कूड़ा फेंकने पर हुए विवाद में एक युवक ने पड़ोसी सिकंदर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमलाकर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या समेत पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, 21 मई की सुबह 11:50 बजे पुलिस को सब्जी मंडी की कबीर बस्ती में सिकंदर को चाकू मारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो सिकंदर को बाड़ा हिंदू राव अस्पताल ले जाया जा चुका था। सिकंदर बयान देने की हालत में नहीं था। जांच में पता चला कि पड़ोसी मन्नू ने झुग्गी के सामने कूड़ा फेंकने के विवाद में चाकू से हमला किया है।
विज्ञापन
घटना के बाद वह पत्नी और बेटी को लेकर फरार हो गया। थाना प्रभारी राम मनोहर के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी के मुखर्जी नगर की ओर जाने की जानकारी मिली। साथ ही, पता चला कि वह पहले जहांगीरपुरी में रहता था। पुलिस ने 28 मई को जहांगीरपुरी में दबिश देकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि कूड़े के विवाद में उसका सिकंदर से झगड़ा हो गया। बहस के बाद उनमें हाथापाई हो गई। सिकंदर ने उसे थप्पड़ मार दिया। खुद को अपमानित महसूस करते हुए उसने रेहड़ी पर रखा चाकू निकालकर हमला कर दिया।