{"_id":"5eb79d628ebc3e90354c6be3","slug":"delhi-ncr-weather-updates-wind-rain-temperature-and-forecast","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली एनसीआर में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 10 May 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली एनसीआर में आंधी
- फोटो : लाल सिंंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली एनसीआर में रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। देखते ही देखते अचानक आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी भयंकर आंधी चलने लगी। कुछ ही देर में बादल गरजने लगे और तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगो दिया। इसके कारण कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई।
2 of 5
दिल्ली एनसीआर में चली धूलभरी आंधी
- फोटो : लाल सिंंह
मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर चेतावनी दी थी। विभाग ने पूर्वानुमान में बताया था कि शनिवार को गर्मी अधिक पड़ेगी, जिसके बाद रविवार को अचानक मौसम में बदलाव आएगा। संभावना है कि आंधी-बारिश के बाद तापमान में भी तीन-चार डिग्री की गिरावट आएगी।
3 of 5
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
- फोटो : लाल सिंंह
फिलहाल दिल्ली एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखता रहेगा। बुधवार तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आंधी की वजह से गिरा पेड़
- फोटो : लाल सिंंह
इससे पहले गुरुवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बरसात ने मौसम का मिजाज बदल दिया था। बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई थी। इसके साथ ही बादल गरजे और बिजली भी कड़की थी।
विज्ञापन
5 of 5
बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना
- फोटो : लाल सिंंह
वहीं शुक्रवार को मौसम बिल्कुल गर्म था। दिन भर तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई थी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं हवा में 75 से 26 प्रतिशत तक नमी दर्ज की गई थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।