फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather updates maximum temperature and IMD forecast light rain to ocur in many areas

दिल्ली-एनसीआर: मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बारिश, 5.6 डिग्री तक लुढ़का पारा

Fri, 29 May 2020 04:26 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 29 May 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Delhi NCR Weather updates maximum temperature and IMD forecast light rain to ocur in many areas
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली तो पांच दिन बाद भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। दिल्ली पहुंची पुरवा हवाओं और देर शाम हुई बूंदाबांदी के बाद तापमान में करीब 5.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पूरा दिल्ली-एनसीआर लू के थपेड़ों से बचा रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवाओं व हल्की बारिश के बीच अगले तीन दिनों तक तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। 31 मई को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक खिसक सकता है।

विज्ञापन


आसमान में हल्के बादलों के बीच चल रही पुरवा हवाओं ने सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में असर दिखाया। तेज हवाओं ने तपिश को कमजोर किया। दिनभर आसमान में छाए बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इससे दिल्ली के किसी भी इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। हालांकि, बुधवार को अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस था, जो बृहस्पतिवार को 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिल्ली के सबसे गरम पालम इलाके का तापमान भी 47.2 से लुढ़ककर 41.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तापमान में गिरावट का दौर अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बीच आंधी के साथ हल्की बारिश भी होती रहेगी। हवाएं 50 किमी प्रति घंटा से ऊपर की चाल चलेंगी। बादल भी छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को पुरवा हवाओं के असर से हीट वेव की स्थिति खत्म हो गई है। दिल्ली का तापमान सामान्य स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के अलग-अलग इलाकों का तापमान

  • सफदरजंग : 40.3
  • पालम : 41.8
  • आयानगर : 40.4
  • लोदी रोड : 38.4
  • नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में है।

अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान
 

  • 29 मई :  50-60 किमी प्रतिघंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। हल्के बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
  • 30 मई : 50-60 किमी प्रतिघंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। आसमान में रहेंगे हल्के बादल और हल्की बारिश की उम्मीद। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
  • 31 मई : 30-40 किमी प्रति घंटा की चाल से चलेंगी हवाएं। हल्के बादल रहेंगे और हल्की बारिश की उम्मीद। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed