फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR Weather Update yellow alert heavy rain in these areas in next two hours

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, कई इलाकों में झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम विभाग का अपडेट

Tue, 23 Jul 2024 08:54 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 23 Jul 2024 08:54 AM IST
सार

दिल्ली से लेकर नोएडा और फरीदाबाद तक मौसम पूरी तरह से बदल गया है। कई इलाकों में बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Delhi-NCR Weather Update yellow alert heavy rain in these areas in next two hours
दिल्ली में बारिश - फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली- नोएडा और फरीदाबाद में बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।  

विज्ञापन


विज्ञापन

दिल्ली के इन इलाकों में बरसात
मौसम विभाग ने कहा कि नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जैसे जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट में हल्की गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बीते सोमवार को लगभग 31.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश पूसा व पीतमपुरा में रिकॉर्ड की गई। वहीं, सबसे कम बारिश पालम में दर्ज हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

दिल्ली के पूसा में सबसे ज्यादा बारिश
बारिश से कई जगहों पर जलभराव के कारण जाम की स्थिति बनी रही। चावड़ी बाजार, चांदनी चौक, नई सड़क, जामा मस्जिद के आस-पास, आईटीओ, पिलंजी गांव, आरके पुरम, मुनीरिका समेत कई इलाकों में जलभराव हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पूसा में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। यहां 53 एमएम बारिश दर्ज की गई। जबकि पीतमपुरा में 49 एमएम, डीयू में 40, सफदरजंग में 31.4, रिज में 26.9, लोदी रोड में 26.6, नजफगढ़ में 25, आया नगर में 13.6 व पालम में 8.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

पालम में 35 के पार पहुंचा पारा
बारिश के तुरंत बाद उमस ने लोगों को परेशान किया। लेकिन, मौसम का मिजाज बदलने से पारा में कमी देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक पालम सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, आया नगर में 35.8, लोधी रोड में 35.4 व रिज में 35.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुग्राम में मौसम 
सोमवार को मिलेनियम सिटी के निवासी उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। शहर में सुबह की शुरुआत से ही आसमान में बादल छाए रहे वहीं दोपहर को शहर के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई। शहर का न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन तेज हवाओं के बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा सोमवार को शहर की हवा भी सामान्य रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 142 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed