{"_id":"62e1f04026ea313ec95846d1","slug":"delhi-ncr-weather-update-today-latest-news-imd-has-predicted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
Thu, 28 Jul 2022 07:41 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 28 Jul 2022 07:41 AM IST
सार
आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के अलावा यूपी के अलीगढ़, हाथरस, हरियाणा के नूंह, पलवल, फरीदाबाद और राजस्थान के भिवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के आसपास के जिलो में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह काले बादल छा गए हैं।
विज्ञापन
आईएमडी ने गुरुवार सुबह बताया, ''दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली, एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) रोहतक, फरुखनगर, सोहना, पलवल, औरंगाबाद (हरियाणा), खैर, अलीगढ़, हाथरस (यूपी), भिवाड़ी (राजस्थान) में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।''
विज्ञापन
आईएमडी ने आगे बताया, ''दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में, नूंह (हरियाणा), तिजारा, खैरताल, कोटपुतली, अलवर (राजस्थान) में अगले दो घंटों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।''
विज्ञापन