फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Ncr Weather Forecast Update Today Drop in temperature of Delhi NCR

Weather: अभी और गिरेगा पारा, दिल्लीवासी हो जाइए तैयार; राजधानी में सबसे सर्द रही गुरुवार की रात

Fri, 12 Jan 2024 12:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 12 Jan 2024 12:51 PM IST
सार

उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही ठंडी हवा के कारण देश की राजधानी दिल्ली कांप रही है। आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार की सुबह जनवरी में दूसरी बार सबसे ठंडी रही। वहीं, आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi Ncr Weather Forecast Update Today Drop in temperature of Delhi NCR
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जमीन से लेकर आसमान तक यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। शुक्रवार सुबह दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार की रात सबसे न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। उधर, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 23 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर से शाम तक आसमान साफ रहेगा। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जाफरपुर सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग ने 17 जनवरी तक सुबह कोहरा छाने का अनुमान जताया है। साथ ही संभावना जाहिर की है कि शनिवार से दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़त होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहने के कारण रात में पारा गिर सकता है।

ट्रेनों की रफ्तार हुई कम, विमानों पर भी असर
यात्रियों के लिए ठंड और कोहरे का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लंबी दूरी तय करने वाले यातायात के संसाधन कोहरे से प्रभावित हो रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार सुस्त है, साथ ही विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही है। बृहस्पतिवार को 150 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय पर संचालित नहीं हुईं तो 240 से अधिक विमान भी रनवे से 15 मिनट से 1 घंटे तक की देरी से आने-जाने के लिए मजबूर हुए। लगातार हो रही देरी से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ी रही। हालांकि इस बार रेलवे और विमानन कंपनियों के मोबाइल पर मैसेज आने से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। 

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है। वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर शीतलहर रहने की संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आएगी। दो दिनों के दौरान उत्तर भारत में लोगों को शीत लहर का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed