फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Delhi NCR is enveloped in fog the cold weather will intensify on New Year Day

Delhi-NCR Weather: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली-एनसीआर; नए साल पर और कंपाएगी सर्दी, बारिश भी बढ़ाएगी मुश्किल

Wed, 31 Dec 2025 06:24 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 31 Dec 2025 06:24 AM IST
सार

एक जनवरी को राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Delhi NCR is enveloped in fog the cold weather will intensify on New Year Day
घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नए साल के जश्न की तैयारी में जुटे लोग सर्दी से बचने का भी पर्याप्त इंतजाम कर लें। क्योंकि मौसम विभाग ने 31 दिसंबर और एक जनवरी के लिए मौसम का जो पूर्वानुमान जताया है उसके हिसाब से ये दोनों दिन कड़ाके की ठंड और घना कोहरा पड़ेगा।

विज्ञापन

 
एक जनवरी को राजधानी में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने कोहरे का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 22 और 08 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडक और कोहरे के कारण सुबह के समय यात्रा करते हुए या ड्राइव करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं मंगलवार सुबह दिल्ली घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घने कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दोपहर आते-आते धूप निकली, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिली। दिन के समय भी पहाड़ों से आई बर्फीली हवाओं ने खासा परेशान किया।  

विज्ञापन

अक्षरधाम में घना कोहरा

 दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली के अक्षरधाम इलाके से तस्वीरें।

 

नए साल पर बारिश के आसार

दिल्ली में नए साल पर मौसम खराब रहने के आसार हैं। हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से दिल्ली में 31 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे और एक जनवरी को हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 4 डिग्री गिरकर 18 से 20 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम 3 डिग्री बढ़कर 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
 
 
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की अपील

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि फॉग लाइट और लो-बीम हेडलाइट का इस्तेमाल करें, तेज़ रफ्तार और ओवरटेकिंग से बचें, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। राजधानी के कई इलाकों में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो जवाहर लाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम के पास से है। CPCB के अनुसार इलाके के आस-पास का AQI 396 दर्ज किया गया है, जिसे 'बहुत गंभीर' श्रेणी में रखा गया है।



 

दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

कोहरे की स्थिति को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
 

ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल

कोहरे के साथ-साथ ठंड और बढ़ते प्रदूषण ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सुबह-शाम की ठंड में बुज़ुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed