{"_id":"5d5e64d78ebc3e6c5d173d00","slug":"delhi-ncr-strong-wind-blows-and-rains-lashes-in-some-part-weather-cools","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, मौसम हुआ सुहाना
Thu, 22 Aug 2019 07:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 22 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली है। राजधानी और आसपास के इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए थे और हल्की हवाएं चल रही थीं। दोपहर होते-होते तेज हवाएं चलने लगीं और फिर जोरदार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
इस बारिश से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन सड़कों पर जलजमाव भी हो गया है। बता दें कि पहाड़ी इलाकों में बीते कुछ दिनों से बारिश ने कोहराम मचा दिया है। बाढ़ और बारिश ने इस साल पूरे देशभर में कई जानें ले लीं।
विज्ञापन
वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है जिससे कई बैराजों को खोलना पड़ा है। ऐसा ही हाल हरियाणा के हथिनीकुंड का भी है। जिससे पानी छोड़े जाने की वजह से दिल्ली में बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। हालांकि अब यमुना का जलस्तर घटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन