{"_id":"5fa1c7884c560f30631f04d2","slug":"delhi-ncr-reduced-some-pollution-wind-still-very-bad-greater-noida-most-polluted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली- एनसीआर में कुछ कम हुआ प्रदूषण, हवा फिर भी बेहद खराब, ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली- एनसीआर में कुछ कम हुआ प्रदूषण, हवा फिर भी बेहद खराब, ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित
Wed, 04 Nov 2020 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi Pollution
- फोटो : PTI
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में कुछ सुधार हुआ, बावजूद इसके राजधानी सहित अन्य शहरों में हवा बेहद खराब श्रेणी में ही रही। हालांकि गुरुग्राम में एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जो सोमवार को 340 था। ग्रेटर नोएडा 356 एक्यूआई के साथ एक बार फिर एनसीआर का सबसे प्रदूषित रहा, जबकि गाजियाबाद (340) दूसरे स्थान पर।
विज्ञापन
राजधानी में एक दिन पहले हवा 293 एक्यूूआई के साथ खराब श्रेणी में थी, मंगलवार को इसमें 9 अंकों की बढ़ोतरी होने से एक्यूआई 302 पहुंच गया। वहीं, फरीदाबाद एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। आगामी दो-तीन दिनों तक राजधानी में हवा के स्तर बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार दिल्ली के पड़ोसी राज्यों में सोमवार को पराली जलाने की 3, 068 घटनाएं दर्ज की गईं। इसके बाद भी प्रदूषण में इसकी हिस्सेदारी सिर्फ 10 फीसदी रही है। इसका प्रमुख कारण हवा की अनुकूल स्थितियों को बताया जा रहा है। इस वजह से पराली का धुआं दिल्ली नहीं पहुंच सका। इससे पहले सोमवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 16 फीसदी दर्ज की गई थी, जबकि रविवार को 40 फीसदी थी।
विज्ञापन
पार्टिकुलेट मैटर (पीएम)10 की बात करें तो यह 267 और पीएम 2.5 का स्तर 133 दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार को पीएम 10 का स्तर 251 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 133 था। गौरतलब है कि पीएम 2.5 का स्तर 60 माइक्रोग्राम घन मीटर से कम और पीएम 10 का स्तर 100 माइक्रोग्राम घन मीटर से कम होने पर सुरक्षित माना जाता है।
कहां कैसी रही वायु गुणवत्ता
ग्रेटर नोएडा 356
गाजियाबाद 340
नोएडा 321
फरीदाबाद 318
दिल्ली 302
गुरुग्राम 270
दिल्ली में द्वारका सबसे प्रदूषित
द्वारका 380
जहांगीरपुरी 365
वजीरपुर 359
बवाना 355
विवेक विहार 355
आनंद विहार 338
नरेला 338
देश के सबसे प्रदूषित शहर
मुरादाबाद 395
बागपत 392
अंबाला 390
कैथल 380