फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR High alert at borders ahead of cjp protest shops in CP to remain shut

छावनी बना दिल्ली-एनसीआर: प्रदर्शन से पहले बॉर्डर पर अलर्ट, सीमेंट के बैरिकेड्स मंगाए; सीपी में दुकानें बंद

Fri, 09 Oct 2026 06:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Oct 2026 06:10 PM IST
सार

जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर भारी सीमेंट के बैरिकेड लगाने शुरू कर दिए गए हैं। न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने एहतियात के तौर पर कनॉट प्लेस के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को कल बंद रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Delhi-NCR High alert at borders ahead of cjp protest shops in CP to remain shut
दिल्ली-एनसीआर में कड़ा पहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 10 अक्तूबर को जंतर मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन के आह्वान से पहले एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। वहीं दिल्ली से लेकर एनसीआर तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद के बॉर्डर पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। जहां मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे तो वहीं ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा बॉर्डरों पर बैरिकेट्स भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की हाई लेवल बैठक
पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने युवाओं से उन स्थानों पर प्रदर्शन न करने का आग्रह किया जहां अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने मस्जिदों और मौलवियों से भी इस संदेश को फैलाने की अपील की। दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन के मद्देनजर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के चलते सीपी में बंद रहेंगी दुकानें व कार्यालय
कनॉट प्लेस में शनिवार को संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस के सभी दुकानदारों, कार्यालयों और रेस्तरां संचालक एहतियातन अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। कारोबारियों ने शनिवार को किसी अप्रिय स्थिति से बचने और संपत्ति को संभावित नुकसान या किसी व्यक्ति के घायल होने की आशंका को देखते हुए प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने बताया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए व्यापारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 25 घंटे बंद
 नमो भारत यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन 9 अक्तूबर की रात नौ बजे से 10 अक्तूबर की रात 10 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर यात्रियों का प्रवेश और नमो भारत ट्रेन सेवाओं का संचालन उपलब्ध नहीं रहेगा।

एनसीआरटीसी के अनुसार, आनंद विहार (दिल्ली) से मोदीपुरम (उत्तर प्रदेश) के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार सुचारू रूप से चलती रहेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे दोनों स्टेशनों के बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए संबंधित एजेंसी ने खेद जताया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले अपने गंतव्य और उपलब्ध स्टेशन के अनुसार योजना बनाएं।

दिल्ली से नोएडा तक कड़ी सुरक्षा, आरसीसी बैरिकेडिंग लगाए
दिल्ली-नोएडा सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां बहुस्तरीय आरसीसी बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। दिल्ली नोएडा के चिल्ला सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं और मार्ग को संकरा करने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। बदरपुर सीमा पर पुलिस हाई अलर्ट पर है।

दिल्ली पुलिस ने की अपील, फरीदाबाद में भी सुरक्षा कड़ी
अधिकारी फरीदाबाद से दिल्ली में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बदरपुर पुलिस स्टेशन के कर्मी सीमा पर सघन वाहन जांच कर रहे हैं। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने युवाओं से अपील की है कि वे उन जगहों पर प्रदर्शन न करें जहां अनुमति नहीं मिली है। उन्होंने मौलवियों और मस्जिदों से भी इस संदेश को फैलाने का अनुरोध किया है।

चिल्ला बार्डर होगा सील, सीमेंटेड बैरिकेडिंग मंगाई गई
शहर से दिल्ली की तरफ जाने वाले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए प्रशासन से फुल प्रूफ तैयारी कर ली है। दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेडिंग मंगाई गई है। रात 9 बजे से सख्ती बढ़ जाएगी। प्रदर्शनकारियों से भरी बसें यहीं रोककर वापस की जाएंगी। साथ ही भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं, और अन्य काम काज के लिए दिल्ली जाने वालों को ही आगे जाने दिया जाएगा।

सीजेपी के धरना प्रदर्शन को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट 
दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के ऐलान को लेकर नोएडा पुलिस अलर्ट है और नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके साथी विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं को पुलिस ने नजर बंद किया है। 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी की तरफ से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसको लेकर दिल्ली से सटे नोएडा में भी चहल-पहल बढ़ गई है और विपक्ष के कई नेताओं के नोएडा से दिल्ली जाकर प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है। वही नोएडा से होकर दिल्ली जाने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पुलिस की टीम अलर्ट है और बॉर्डर पर चेकिंग की जा रही है।

गाजियाबाद में सीजेपी के चलो दिल्ली आह्वाहन के बाद यूपी बॉर्डर पर सख्ती
(कॉकरोच जनता पार्टी) ने 10 अक्टूबर को 'चलो दिल्ली' का आह्लान किया है। संगठन ने देशभर के युवाओं, छात्रों और आम लोगों से दिल्ली के जंतर-मंतर पहंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। इस आंदोलन का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी ज्ञानेश कृमार का इस्तीफा और मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं का विरोध है।
 

सीजेपी के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से सटे गाजीपुर बॉर्डर पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। गाड़ियों को चेक करके दिल्ली की ओर जाने दिया जा रहा है। पुलिस सीजेपी आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को दिल्ली की सीमा पर रोक रही है। तस्वीरे दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर की है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल का कहना है पुलिस दिल्ली जाने वाले वाहनों और लोगों पर पैनी नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed