{"_id":"63484316dd52c064f644e05d","slug":"delhi-ncr-air-quality-to-reach-poor-category-in-next-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pollution in Delhi-NCR: अगले दो दिन में खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा की गुणवत्ता, ग्रेनो की वायु सबसे 'जहरीली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pollution in Delhi-NCR: अगले दो दिन में खराब श्रेणी में पहुंचेगी हवा की गुणवत्ता, ग्रेनो की वायु सबसे 'जहरीली'
Thu, 13 Oct 2022 10:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:25 PM IST
सार
भारतीय उष्णेदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर हवा औसत स्तर से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम की बदली चाल के साथ अगले दो दिन में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता और खराब होने वाली है। बीते 24 घंटे में ही हवा की सेहत औसत श्रेणी में रही है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 130 रहा। वहीं, 160 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। केंद्र की संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 128 व पीएम 2.5 का स्तर 54 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर हवा औसत स्तर से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर की ओर रहेगी व 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी। मिक्सिंग हाइट का स्तर 2450 व वेंटिलेशन इंडेक्स 22 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। वहीं, शनिवार तक मिक्सिंग हाइट का स्तर 2400 व वेंटिलेशन इंडेक्स 8500 वर्ग मीटर रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-130
फरीदाबाद- 144
गाजियाबाद- 136
ग्रेटर नोएडा- 160
गुरुग्राम- 126
नोएडा- 147