फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Air Quality Index Air quality to be in poor category for next two days

Delhi-NCR AQI: अगले दो दिनों में खराब होगी हवा की सेहत, प्रदूषण का स्तर बढ़ने से कम हो सकती है दृश्यता

Fri, 14 Oct 2022 08:41 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Oct 2022 08:41 AM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 130 रहा। वहीं, 160 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Delhi NCR Air Quality Index Air quality to be in poor category for next two days
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम की बदली चाल के साथ अगले दो दिनों में दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता और खराब होने वाली है। बीते 24 घंटे में ही हवा की सेहत औसत श्रेणी में रही है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने की आशंका है। लिहाजा हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने से दृश्यता में भी कमी आ सकती है।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का एक्यूआई 130 रहा। वहीं, 160 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। केंद्र की संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 से बड़े कणों की पीएम 10 में 57 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 128 व पीएम 2.5 का स्तर 54 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णेदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, अगले दो दिनों के भीतर हवा औसत स्तर से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। अगले 24 घंटे में हवा की दिशा उत्तर की ओर रहेगी व 48 घंटे में उत्तर-पश्चिम की ओर हो जाएगी। मिक्सिंग हाइट का स्तर 2450 व वेंटिलेशन इंडेक्स 22 हजार वर्ग मीटर प्रति सेकेंड रह सकता है। वहीं, शनिवार तक मिक्सिंग हाइट का स्तर 2400 व वेंटिलेशन इंडेक्स 8500 वर्ग मीटर रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली-130 
फरीदाबाद- 144
गाजियाबाद- 136
ग्रेटर नोएडा- 160
गुरुग्राम- 126
नोएडा- 147 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed